Border 2 Advance Booking: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 का इंतजार खत्म होने वाला है. विदेशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब आज से पूरे भारत में फिल्म की फुल-फ्लेज्ड एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है. ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जर्मनी जैसे देशों में टिकटों की भारी डिमांड ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि यह फिल्म इतिहास रचने वाली है. भारत के मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में अब सभी शोज के लिए टिकट उपलब्ध हैं.
बॉक्स ऑफिस पर होगी ‘बॉर्डर 2’ की बंपर कमाई
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब विदेशों में एडवांस बुकिंग इतनी दमदार होती है, तो यह फिल्म की भारत में होने वाली बंपर कमाई का सीधा संकेत है. शुरुआत में भारत में बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग चरणों में शुरू की गई और देश के लगभग 40 प्रतिशत सिनेमाघरों में टिकटों की बिक्री शुरू हुई, जहां शुरुआती तौर पर प्रति थिएटर केवल एक या दो स्क्रीन पर ही बुकिंग खोली गई.
2 हजार से ज्यादा टिकटों की हुई बिक्री
शुरुआत में कुछ चुनिंदा मल्टीप्लेक्स ने सनी देओल ‘बॉर्डर 2’ के लिए एडवांस बुकिंग खोली गई और टिकटों की बिक्री की शुरुआत काफी धमाकेदार रही है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, PVR INOX में पहले दिन के लिए ही 2,000 से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह तो बस शुरुआत है. जैसे-जैसे अगले कुछ दिनों में ज्यादा स्क्रीन्स और शोज खुलेंगे, टिकटों की मांग और भी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है.
इस दिन रिलीज होगी सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’
बताते चलें कि सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को गुलशन कुमार और टी-सीरीज पेश कर रहे हैं, जिन्होंने जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है. इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता जैसी दिग्गज प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है. ‘बॉर्डर 2’ के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं. देशभक्ति और साहस की इस बेमिसाल कहानी को रिलीज के लिए मेकर्स ने पूरी तैयारी कर ली है. यह मूवी 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा जैसे सितारे नजर आएंगे.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.