शाहिद कपूर ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फैंस लंबे समय से कबीर सिंह और रणविजय सिंह जैसे किरदारों को एक साथ देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे और अब पता चला है कि यह मौका आते-आते रह गया. शाहिद ने बताया कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा खुद चाहते थे कि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में कबीर सिंह का एक धमाकेदार कैमियो हो. इसके लिए वांगा ने शाहिद से बात भी की थी, लेकिन अफसोस कि डेट्स की समस्या के कारण यह तालमेल नहीं बैठ पाया और बॉलीवुड का यह सबसे बड़ा क्रॉसओवर हकीकत नहीं बन सका.
शाहिद कपूर ने ‘एनिमल’ में खोला कबीर सिंह के कैमियो का प्लान.
संदीप रेड्डी ने बनाया था मास्टर प्लान
दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में शाहिद कपूर ने उस राज से पर्दा उठाया जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था. जब शाहिद से ‘एनिमल पार्क’ में कबीर सिंह की एंट्री को लेकर सवाल हुआ, तो उन्होंने बताया कि यह सिर्फ फैंस का सपना नहीं था, बल्कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा खुद ऐसा चाहते थे. शाहिद ने खुलासा किया कि जब ‘एनिमल’ की शूटिंग चल रही थी, तब संदीप उनसे मिलने आए थे. उनके मन में यह आइडिया था कि फिल्म में कबीर सिंह का कम से कम एक सीन तो जरूर होना चाहिए.
क्यों नहीं हो पाई ‘एनिमल’ में कबीर सिंह की एंट्री?
शाहिद कपूर ने बताया, ‘संदीप चाहते थे कि कबीर की एक झलक वहां दिखे, लेकिन डेट्स की समस्या या किसी और वजह से बात बन नहीं पाई. पर हां, उनके दिमाग में यह थॉट शुरू से था. लेकिन वो हो नहीं पाया. कुछ डेट्स का इश्यू हो गया, कोई दूसरा इश्यू हो गया. लेकिन हां उन्होंने कहा था कि मैं एक सीन चाहता हूं, फिर वो हुआ नहीं.’ शाहिद ने कहा कि कबीर सिंह और रणविजय सिंह दोनों ही किरदार संदीप रेड्डी वांगा की अपनी दुनिया के हैं. तो उनके साथ उन्हें जो करना है, वो करेंगे.’
ब्लॉकस्टर रहीं ‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’
बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा की 2019 में आई फिल्म ‘कबीर सिंह’ में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे. फिल्म सुपरहिट रही, लेकिन टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी दिखाने की वजह से इसे काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी. वहीं, साल 2023 में संदीप रेड्डी वांगा ‘एनिमल’ लेकर आए, जिसमें रणबीर कपूर ने तहलका मचा दिया. विवादों के बावजूद रणबीर की इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए ब्लॉकबस्टर सफलता हासिल की.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.