Shahid Kapoor And Kareena Kapoor Movies: शाहिद कपूर और करीना कपूर ने साथ में छह फिल्मों में काम किया, जहां उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरीं. हिट और फ्लॉप के उतार-चढ़ाव के बीच दोनों का रियल लाइफ रोमांस भी परवान चढ़ा. हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए, लेकिन प्रोफेशनल तौर पर साथ दिखे. 2016 में एक ही फिल्म का हिस्सा बनने के बावजूद उनके बीच कोई सीन नहीं था.
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं जो सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों का हिस्सा बन जाती है. शाहिद कपूर-करीना कपूर की जोड़ी भी ऐसी ही रही. 2000 के दशक में दोनों ने साथ काम करते हुए दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई. रोमांटिक किरदारों से लेकर कॉमिक अंदाज और गंभीर विषयों तक, इस जोड़ी ने हर जॉनर में खुद को साबित किया. इसी दौरान दोनों का ऑफस्क्रीन रिश्ता भी चर्चा में रहा, जिसने उनकी फिल्मों को अतिरिक्त सुर्खियां दिलाईं. हालांकि समय के साथ निजी रिश्तों में बदलाव आया, लेकिन प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते दोनों ने साथ काम करना जारी रखा. दिलचस्प बात यह रही कि आखिरी बार एक ही प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के बावजूद उन्होंने एक-दूसरे के साथ कोई सीन साझा नहीं किया.

शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी सबसे पहले 2004 में आई फिदा. केन घोष द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर थी, जिसमें करीना ने नेहा वर्मा और शाहिद ने जय मल्होत्रा का रोल निभाया. फिल्म में फरदीन खान भी थे. फिल्म का बजट 10 करोड़ था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 16.9 करोड़ कमाए और फ्लॉप रही. हालांकि, दोनों की युवा केमिस्ट्री ने ध्यान खींचा.

2006 में आई 36 चाइना टाउन में फिर ये जोड़ी नजरल आई. अब्बास-मस्तान की मिस्ट्री कॉमेडी थ्रिलर में शाहिद और करीना ने राज मल्होत्रा और प्रिया सिंहानिया का किरदार निभाया. अक्षय खन्ना, परेश रावल जैसे कलाकारों के साथ फिल्म ने बजट 19 करोड़ पर 38 करोड़ कमाए और सेमी-हिट रही. ये कॉमेडी और सस्पेंस का मिश्रण था, जहां दोनों की जोड़ी ने मजेदार केमिस्ट्री दिखाई.
Add News18 as
Preferred Source on Google

2007 में आई ‘जब वी मेट’ यो वो फिल्म थी, जिसने दोनों को सुपरस्टार बना दिया. इम्तियाज अली की रोमांटिक कॉमेडी में शाहिद ने आदित्य कश्यप और करीना ने गीत ढिल्लों का किरदार निभाया. फिल्म बजट 15 करोड़ पर 50.9 करोड़ कमाकर हिट रही. करीना की ‘गीत’ को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस मिला. दोनों की केमिस्ट्री लेजेंडरी बनी, फिल्म आज भी कल्ट क्लासिक है. इस फिल्म के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया था, लेकिन दोनों ने प्रोफेशनल तरीके से काम किया.

2007 में आई ‘जब वी मेट’ यो वो फिल्म थी, जिसने दोनों को सुपरस्टार बना दिया. इम्तियाज अली की रोमांटिक कॉमेडी में शाहिद ने आदित्य कश्यप और करीना ने गीत ढिल्लों का किरदार निभाया. फिल्म बजट 15 करोड़ पर 50.9 करोड़ कमाकर हिट रही. करीना की ‘गीत’ को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस मिला. दोनों की केमिस्ट्री लेजेंडरी बनी, फिल्म आज भी कल्ट क्लासिक है. इस फिल्म के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया था, लेकिन दोनों ने प्रोफेशनल तरीके से काम किया.

ब्रेकअप से पहले ही दोनों सतीश कौशिक निर्देशित इस रोमांटिक फिल्म मिलेंगे-मिलेंगे को साइन कर चुके थे. 2004 में शुरू हुई जोड़ी की यह आखिरी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 9 जुलाई 2010 को रिलीज हुई. कहानी भाग्य और पुनर्मिलन पर आधारित है. करीना कपूर ने प्रिया मल्होत्रा का रोल निभाया, जो एक टैरो रीडर से मिलती है और सुनती है कि अगले सात दिनों में विदेशी बीच पर उसे अपना सच्चा प्यार मिलेगा. शाहिद कपूर ने अमित ‘इम्मी’ कपूर का किरदार किया. दोनों विदेश में मिलते हैं, प्यार होता है, लेकिन कुछ गलतफहमियों से अलग हो जाते हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप रही.

दोनों को आखिरी बार 2016 में आई फिल्म उड़ता पंजाब थी. अभिषेक चौबे की यह क्राइम ड्रामा ड्रग्स की समस्या पर आधारित थी. शाहिद ने रॉकी (रॉकस्टार) और करीना ने डॉक्टर प्रीत का रोल किया. हालांकि दोनों का स्क्रीन शेयर नहीं था, लेकिन फिल्म ने 47 करोड़ बजट पर 96-100 करोड़ कमाए और एवरेज रही. अलिया भट्ट, दिलजीत दोसांझ के साथ शाहिद की परफॉर्मेंस सराही गई.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.