बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी ये फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है. इस फिल्म की चर्चा के बीच उन्होंने बॉडी-शेमिंग और ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया है कि कैसे उन्होंने वो वक्त काटा, जब लोगों के तानों ने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया था.
मृणाल ठाकुर ने बताया क्यों हो जाता था रो-रोकर बुरा हाल
बॉडी-शेमिंग का हुई थीं शिकार
मृणाल ठाकुर ने अपने एक इंटरव्यू में अपने दौर को याद किया है. उन्होंने बताया है कि एक वक्त ऐसा भी था, जब उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी. न्यूज 18 से बातचीत में उन्होंने कहा कि ऐसा होता था कि कई रातें ऐसी थीं जब वह रोते-रोते सो जाती थीं. सुबह सूजी हुई आंखों के साथ उठती थीं . वह खुद को समझाती और फिर से नई शुरुआत करती थीं. एक्टिंग की दुनिया में फिट और परफेक्ट दिखने का बहुत प्रेशर होता है. उन्हें लगता था कि वह एक्ट्रेस बनने के लिए फिट नहीं है, यो सोच उन्हें तोड़ दिया करती थी.
अक्षय कुमार की सलाह ने बदला नजरिया
अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि धीरे धीरे उन्हें अहसास हुआ कि किसी और के लिए खुद को बदलना सही नहीं. उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार से हुई एक मुलाकात ने उनका पूरा नजरिया बदल दिया था. अक्षय ने कहा था कि वह खुश थे कि वह खुद को जैसी है, वैसे अपना रही हैं. उन्होंने मुझसे कहा कि अगर आप किसी रोल के लिए वजन कम करना तो ठीक है. लेकिन खुद को किसी के ताने सुनकर बदलना ठीक नहीं.
बता दें कि अक्षय की ये सलाह मृणाल ठाकुर के लिए वरदान साबित हुई थी. उन्होंने मान लिया था कि खुदी की खुशी से बढ़कर कुछ कुछ नहीं. गौरतलब है कि शाहिद कपूर के साथ फिल्म जर्सी में नजर आ चुकीं मृणाल इन दिनों दो दीवाने सहर में फिल्म में नजर आ रही हैं. उनकी ये फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.फिल्म में उनकी सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ जोड़ी काफी पसंद की जा रही है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.