सलमान खान और ऐश्वर्या राय का अतीत एक ऐसा चैप्टर है, जिसे लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं. हाल ही में एक सीनियर जर्नलिस्ट ने सालों पुराना वो दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जब ऐश्वर्या और अभिषेक के घर बेटी आराध्या का जन्म हुआ था. उस वक्त हर कोई बस यही जानना चाहता था कि अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की खुशियों पर सलमान का क्या रिएक्शन होगा. सलमान ने न केवल इस सवाल का सामना किया, बल्कि ऐसा जवाब दिया जिसने सबका दिल जीत लिया. उन्होंने बड़े ही मजाकिया और बेबाक अंदाज में कहा कि वह सिर्फ चाचा ही नहीं, बल्कि मामा भी बन गए हैं.
सलमान खान और ऐश्वर्या राय कई सालों तक रिलेशनशिप में थे.
जर्नलिस्ट को मिला था सलमान का रिएक्शन लेने की जिम्मेदारी
जर्नलिस्ट ने बताया उन्हें सलमान खान का रिएक्शन लेने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन्हें खुद यह सवाल पूछना ठीक नहीं लगा. उनका मानना था कि ऐश्वर्या अब अपनी शादीशुदा जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और ऐसे में सलमान से यह सवाल करना एक महिला की गरिमा के खिलाफ होगा. इसलिए उन्होंने फैसला किया कि वह यह सवाल बिल्कुल नहीं पूछेंगी.
सलमान खान ने दिया था शॉकिंग रिएक्शन
उन्होंने आगे का किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘जब बाकी सभी रिपोर्टर्स वही एक सवाल पूछ रहे थे, मैंने कुछ अलग करने की सोची. उन्हीं दिनों सलमान के भाई सोहेल खान के घर भी बच्चा हुआ था. तो मैंने सलमान से पूछा, ‘चाचा बनकर कैसा लग रहा है?’ इस पर सलमान ने जो जवाब दिया, उसने मुझे हैरान कर दिया. सलमान मुस्कुराए और बोले- सिर्फ चाचा ही नहीं, मैं तो मामा भी बना हूं (ऐश्वर्या की तरफ इशारा करते हुए). मेरी दुआ है कि उनके 11 बच्चे हों.’
साल 2007 में अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या रॉय ने की शादी
बताते चलें सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से साल 2007 में शादी की, जो उस समय की सबसे बड़ी और चर्चित शादियों में से एक थी. यह विवाह बच्चन परिवार के बंगले प्रतीक्षा में बेहद निजी लेकिन शाही अंदाज में संपन्न हुआ था. इस हाई-प्रोफाइल शादी में बॉलीवुड के दिग्गजों से लेकर राजनीति और बिजनेस जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी. आज भी उनकी शादी की तस्वीरें और ऐश्वर्या का वो खूबसूरत कांजीवरम साड़ी वाला लुक फैंस के बीच काफी पॉपुलर है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.