सलमान खान की एक्स सोमी अली सलीम खान की तबीयत बिगड़ने पर काफी भावुक हैं. सलीम खान 90 साल के हैं और लीलावती अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. सभी उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं. सोमी ने एक खास तस्वीर के साथ भावुक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने उन्हें पिता समान बताया और कहा कि उनके घर में उन्हें बेटी जैसा स्नेह मिला. उन्होंने उनकी जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.
सोमी अली ने सलीम खान के लिए किया खास पोस्ट किया.
सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्स एक्ट्रेस सोमी अली ने सोशल मीडिया पर सलीम खान के लिए एक भावुक संदेश साझा किया. उन्होंने लिखा कि सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर उनका दिल बैठ गया. सोमी ने उन्हें सिर्फ एक महान लेखक ही नहीं, बल्कि अपने लिए ‘पिता समान’ बताया.
‘सलीम खान के बारे में सुनकर दिल बैठ गया’
उन्होंने सलीम खान, हेलेन और सलमा खान के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा, ‘सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर दिल बैठ गया. दुनिया के लिए वे लेजेंडरी राइटर हैं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे आइकॉन्स को शेप किया और शोले जैसी मास्टरपीस को-क्रिएट की. मेरे लिए वे फादर फिगर थे. उनके घर में रहते हुए मुझे बेटी की तरह ट्रीट किया गया, टेबल पर शामिल किया गया, धर्म पर गहरी बातचीत हुई जहां सभी धर्मों का सम्मान था’.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.