Box Office Collection Day 5: इन दिनों थिएटर में कई फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें शाहिद कपूर की रोमांटिक एक्शन ड्रामा ‘ओ रोमियों’ और शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ जैसी कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है. लेकिन रिलीज के पांचवे दिन शाहिद की ‘ओ रोमियो’ और शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ पर भारी पड़ती नजर आई. जानें कितना किया कलेक्शन.
जानें कौन पड़ा किस पर भारी
पांचवे दिन फिल्म ने जगाई उम्मीद
सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर की फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है. फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी लोग अपनी राय जाहिर कर रहे हैं. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक-एक्शन फिल्म ‘ओ रोमियो’ ओपनिंग डे में 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वीकएंड का भी इस फिल्म को फायदा मिला था. चौथे दिन फिल्म की रफ्तार धीमी हुई 4.85 करोड़ रुपये कमाए लेकिन मंगलवार को फिल्म ने 5 करोड़ रुपये की कमाई कर मेकर्स की उम्मीद जगा दी. फिल्म अब तक 40 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.
धीमी पड़ी शनाया कपूर ‘तू या मैं’
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ की रिलीज से पहले काफी बज बना हुआ था. इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ने पहले दिन 60 लाख कमाई की थी. फिल्म ने चौथे दिन सोमवार को 40 लाख रुपए कमाई की. कल यानी मंगलवार को पांचवे दिन शनाया की फिल्म ‘तू या मैं’ने 45 लाख का कलेक्शन किया. अब तक फिल्म महज 3.70 करोड़ की ही कमाई कर पाई है. इसलिए फिल्म ओ रोमियो के आगे पस्त होती नजर आ रही है.
बता दें कि अब तक नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म ‘वध 2’ ने अब तक कुल 3.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं ‘मर्दानी 3’ ने अब तक ऑफिस पर कुल 45.35 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं ‘बॉर्डर 2’अब तक बॉक्स ऑफिस पर 323.25 करोड़ रुपये की कमाई की है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.