सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होना था, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट सुर्खियों में है. खबरों की मानें, तो ‘बैटल ऑफ गलवान’ 14 अगस्त 2026 को रिलीज हो सकती है. रीशूट और पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण मेकर्स इसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करना बेहतर मान रहे हैं. अगर ऐसा होता है, तो इसका सामना कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘नागजिला’ से होगा. फिल्म 2020 की गलवान घाटी झड़प पर आधारित है जो भारतीय सैनिकों की वीरता को समर्पित है.
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान का अहम रोल है.
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का मुख्य कारण फिल्म की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन में हो रही देरी को बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के कुछ हिस्सों का रीशूट चल रहा है जिसमें उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है. फरवरी के अंत तक मुंबई में एक खास शेड्यूल के साथ शूटिंग पूरी होने की उम्मीद है. निर्देशक अपूर्व लाखिया एडिटिंग शुरू करेंगे. साथ ही, भारतीय जाबांजों पर आधारित होने के कारण फिल्म को रक्षा मंत्रालय (MoD) से मंजूरी लेनी होगी, जिसमें समय लग सकता है. सलमान खान ने साफ कहा कि वे इस संवेदनशील और गौरवशाली कहानी के साथ कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते और इसे तकनीकी रूप से सशक्त बनाना चाहते हैं.
गलवान घाटी की झड़प पर फिल्म की कहानी
फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई ऐतिहासिक झड़प पर आधारित है. ‘इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3’ नॉवेल से प्रेरित कहानी उन जांबाज सैनिकों की वीरता को दर्शाती है, जिन्होंने बिना मॉडर्न हथियारों के सिर्फ डंडों और पत्थरों से सीमा की रक्षा की थी. सलमान खान फिल्म में एक बेहद मजबूत और जांबाज सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि चित्रांगदा सिंह भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी. यह फिल्म न केवल भारतीय सैन्य बलों को एक सिनेमाई ट्रिब्यूट है, बल्कि यह उन इमोशनल पलों को भी पर्दे पर उकेरेगी जो गलवान की उस रात घटी थी.
‘नागजिला’ से टकराएंगे सलमान खान
बॉक्स ऑफिस के नजरिए से देखा जाए तो 14 अगस्त की तारीख ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए काफी चैलेंजिंग और रोमांचक हो सकती है. अगर फिल्म इस दिन रिलीज होती है, तो इसका सीधा मुकाबला कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘नागजिला’ से होगा. स्वतंत्रता दिवस का लंबा वीकेंड दोनों ही फिल्मों के लिए बड़ा अवसर लेकर आएगा, लेकिन ‘बैटल ऑफ गलवान’ के साथ जुड़ी राष्ट्रवाद की भावना इसे बढ़त दिला सकती है. दर्शक यह देखने के लिए रोमांचित हैं कि सलमान खान इस अहम भूमिका में खुद को कैसे पेश करते हैं. फिलहाल, सभी की निगाहें मेकर्स की ऑफिशियल ऐलान पर टिकी हैं जो जल्द ही शेयर की जा सकती है.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.