हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. 90 साल के सलीम ने हिंदी सिनेमा में अपने काम से अहम योगदान दिया है. उन्होंने कई ऐसी फिल्मों की पटकथा लिखी है, जिनकी कहानियों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.
नई दिल्ली. सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने मिलकर कई ऐसी कहानियों को जन्म दिया है, जिनसे इडंस्ट्री को नए सुपरस्टार मिले. उनकी फिल्मों की कहानी सीधे दर्शकों के जहन में बस जाती है. वह ऐसी कई कहानियों के रचयिता हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर ‘एंग्री यंग मैन’ जैसा दौर शुरू किया. जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी ने जिस तरह हिंदी सिनेमा की सोच, अंदाज और हीरो की छवि को बदला, वो इतिहास बन गया.

एक्टिंग छोड़कर उन्होंने पटकथा लेखन की ओर मुड़ने का फैसला किया, जो ऐतिहासिक साबित हुआ. जावेद अख्तर के साथ बने जोड़े ‘सलीम-जावेद’ ने हिंदी सिनेमा की धारा ही बदल दी. ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘डॉन’, ‘यादों की बारात’ जैसी फिल्मों ने न सिर्फ अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बनाया, बल्कि लेखकों को उनका हक और सम्मान दिलाने की लड़ाई भी लड़ी.

साल 1973 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर की कहानी भी इसी जोड़ी ने लिखी थी. इसी फिल्म से अमिताभ की किस्मत का सितारा चमका था. प्रकाश मेहरा के डायरेक्शन में बनी फिल्म अमिताभ और जया की जोड़ी भी काफी पसंद की गई थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ये वही फिल्म है, जिससे इंडस्ट्री को ‘एंग्री यंग मैन’ की इमेज वाला सुपरस्टार मिला. इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन के करियर को पलट कर रख दिया था. इस फिल्म के बाद वह स्ट्रग्लर से सुपरस्टार बन गए थे.

इसके बाद साल 1975 में आई ‘दीवार’ ने अमिताभ के करियर को नई ऊंचाई दी. ये फिल्म उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई. फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी ही नहीं, डायलॉग भी अमर हो गए.

साल 1975 में ही आई ‘शोले’ में भी अमिताभ के किरदार को काफी पसंद किया गया था. इसकी कहानी भी सलीम जावेद की जोड़ी ने लिखी थी. रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी ये इस फिल्म ने सिनेमा को ही बदलकर रख दिया था. खासतौर पर अमजद खान का रोल तो इसमें अमर हो गया.

फिल्म डॉन की कहानी भी ये जोड़ी ही लेकर आई थी. इस फिल्म में भी अमिताभ बच्चन नजर आए थे. फिल्म में उनका डबल रोल है. फिल्म में जीनत अमान भी नजर आई थीं. अमिताभ के लिए ये जोड़ी वरदान साबित होती रही.

बता दें कि सलीम खान ने अपने करियर में ना सिर्फ हिट फिल्में ही दी हैं, बल्कि हिंदी सिनेमा को नए सुपरस्टार भी दिए हैं. अमिताभ का करियर चमकाने का श्रेय भी उन्हें ही दिया जाता है. उनकी कहानियां उस दौर में लोगों के दिल में घर कर जाती थीं. यही वजह है कि आज पूरी इंडस्ट्री उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रही है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.