सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन हो गया है. सिद्धार्थ के बाद कियारा आडवाणी ने भावुक पोस्ट साझा किया. उन्होंने शादी के रिसेप्शन की यादगार फैमिली फोटो पोस्ट कर अपने ससुर सुनील मल्होत्रा को श्रद्धांजलि दी. कियारा ने लिखा कि उन्होंने उन्हें खुले दिल से अपनाया और परिवार के प्रति उनका प्यार हमेशा प्रेरणा देगा. इस मुश्किल वक्त में वह पति सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिवार के साथ खड़ी हैं.
कियारा आडवाणी ने भावुक पोस्ट शेयर की है.
कियारा आडवाणी ने अपनी और सिद्धार्थ की शादी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उनके ससुर सुनील मल्होत्रा और सास भी नजर आ रही हैं. ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों को शेयर करते हुए कियारा ने अपने दिवंगत ससुर को श्रद्धांजलि दी है.
कियारा आडवाणी का पोस्ट
कियारा आडवाणी ने अपने ससुर सुनील मल्होत्रा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- ‘शुरू से ही आपने मुझे खुले दिल से अपनाया. स्थिर ज्ञान और बिना किसी शर्त के प्यार के साथ मेरा स्वागत किया, जिसने हम सभी को एक आधार प्रदान किया. आपका प्यार अपार था. आपकी उदारता सहज थी. आपके परिवार के प्रति आपका प्यार आपके हर काम का केंद्र था. जब भी परिवार को आपकी जरूरत होती, आप हर बार मौजूद रहते थे. आप ध्यान से सुनते थे. आप छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते थे और बदले में कोई अपेक्षा नहीं रखते थे.’
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.