Old Hindi Romantic Song : बॉलीवुड के कुछ गाने इतने रोमांटिक होते हैं कि उन्हें सुनते ही दिल जवां हो जाता है. ये गाने हसीं पलों की यादों में खो जाने को मजबूर कर देते हैं. 38 साल पहले 1978 में ऐसी ही एक फिल्म आई ‘अंखियों के झरोखों से’ आई थी. इस फिल्म का म्यूजिक रवींद्र जैन ने कंपोज किया था. गीत भी उन्होंने ही लिखा था. टाइटल सॉन्ग ‘अंखियों के झरोखों से’ को जानी-मानी गायिका हेमलता ने आवाज दी थी. ये गाना सदाबाहर गीत बन गया. फिल्म में रंजीता कौर, सचिन पिलगावंकर, मदन पुरी, उर्मिला भट्ट, इफ्तिखार, हृदयनाथ चट्टोपाध्याय जैसे सितारे नजर आए थे. फिल्म की कहानी दिल छू लेने वाली थी. सचिन पिलगावंकर ने अरुण का किरदार निभाया था. अरुण को लिली से प्यार हो जाता है. दोनों के परिवार वाले भी उनकी शादी के लिए राजी हो जाते है लेकिन फिर पता चलता है कि लिली को ल्यूकेमिया है. फिल्म का लास्ट सीन आंखों में आंसू ला देता है. फिल्म का डायरेक्शन हिरेन नाग ने किया था. प्रोड्यूसर ताराचंद बड़जात्या थे.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.