बड़ी-बड़ी आंखों वाली बला की खूबसूरत एक्ट्रेस जूही चावला ने अपने करियर में हर हीरो के साथा काम किया है. लेकिन उनकी जोड़ी ऋषि कपूर संग काफी हिट मानी जाती थीं. खूबसूरती में तो वह माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी को भी तगड़ी टक्कर देती थी. अब काफी समय से वह एक्टिंग से दूर हैं.अपने करियर में हर तरह के रोल निभाकर वह मेकर्स की पहली पसंद बनी हुई थीं.
नई दिल्ली., 90 के दशक की सबसे चहेती अभिनेत्रियों में शुमार जूही चावला का करियर हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर की पहचान रहा है. मासूम मुस्कान, बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय की वजह से जूही ने बहुत कम समय में दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी. लेकिन बावजूद इसके वह अब काफिी समय से एक्टिंग से दूर हैं.

जूही चावला ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1986 में धर्मेंद्र की फिल्म ‘सुल्तानाथ’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया, लेकिन असली पहचान उन्हें 1988 में आई आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘क़यामत से क़यामत तक’ से मिली. 90 के दशक में जूही चावला बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं.

जूही ने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि पंजाबी और मलयालम फिल्मों में भी काम किया. साल 1991 में वह रजनीकांत की फिल्म ‘नाट्टुक्कू ओरु नल्लावन’ में भी नजर आई थीं. हालांकि बीते 13 सालों में उनकी कोई फिल्म हिट नहीं रही. इसकी एक बड़ी वजह ये है कि इस दौरान उन्होंने ज्यादातर कैमियो या छोटे रोल ही किए. ऋषि कपूर के साथ तो उनकी जोड़ी काफी हिट हुई थी. ऋषि और जूही की फिल्म बोल राधा बोल को तो लोग आज भी याद करते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

90 के दशक में जूही ने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं. ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘डर’, ‘यस बॉस’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘इश्क’, ‘आंदोलन’ और ‘साजन चले ससुराल’ जैसी फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस को आज भी याद किया जाता है. खास बात यह रही कि जूही ने रोमांटिक, कॉमेडी और इमोशनल हर तरह के किरदार में खुद को साबित किया.

जूही चावला और शाहरुख खान की जोड़ी उस दौर की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही. ‘डर’ और ‘यस बॉस’ जैसी फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा. बाद में जूही ने बतौर प्रोड्यूसर भी काम किया और शाहरुख खान के साथ मिलकर ‘ड्रीम्ज अनलिमिटेड’ नाम से प्रोडक्शन हाउस शुरू किया.

साल 2000 के बाद जूही का फिल्मी करियर धीरे-धीरे बदलने लगा. उन्होंने लीड रोल से दूरी बनानी शुरू की और कैरेक्टर रोल और कैमियो पर ज्यादा फोकस किया. हालांकि इस दौर में उन्हें पहले जैसी बॉक्स ऑफिस सफलता नहीं मिली, लेकिन उनके अभिनय की तारीफ हमेशा होती रही.

पिछले 13 सालों से किसी भी फिल्म में हिट न देने के बावजूद जूही एक ऐसी हैं, जिनकी गिनती आज भारत की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में होती है. हैरानी की बात ये है कि बीते 7 सालों में उनकी कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज तक नहीं हुई. फिर भी उनकी कुल संपत्ति करीब 4600 करोड़ रुपये बताई जाती है.

बता दें कि फिल्मों से दूरी के बावजूद जूही चावला ने खुद को सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने बिजनेस की दुनिया में भी मजबूत पहचान बनाई. जूही चावला मुंबई में दो रेस्टोरेंट की मालकिन हैं. मुंबई में उनका एक आलीशान बंगला है और गुजरात में भी उनकी बड़ी प्रॉपर्टी है. कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास एस्टन मार्टिन रैपिड, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, मर्सिडीज बेंज एस क्लास, जगुआर एक्सजे और पोर्श केयेन जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.