एप्स्टीन फाइल्स में नाम सामने आने के बाद आध्यात्मिक गुरु दीपक चोपड़ा पर विवाद गहराता जा रहा है. कथित ईमेल्स को लेकर चोपड़ा की सफाई पर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भड़क उठीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा, ‘अगर जिंदगी आपको दीपक बनाए तो मोहम्मद बनो, चोपड़ा नहीं.’ ऋचा का यह बयान उत्तराखंड की उस घटना से जुड़ा माना जा रहा है, जहां एक युवक ने मुस्लिम दुकानदार का बचाव किया था.
ऋचा चड्ढा का ये बयान वायरल हो रहा है.
एक ईमेल में चोपड़ा ने कथित तौर पर लिखा था, ‘ईश्वर एक रचनाकार है. प्यारी लड़कियां असली होती हैं’. इस पर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा तो दीपक चोपड़ा ने सफाई दी. इसी पर ऋचा चड्ढा ने उन्हें खरी-खरी सुनाई है.
दीपक चोपड़ा की सफाई पर भड़कीं
दीपक चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऑफिशियल बयान जारी किया. उन्होंने लिखा कि वह इस मामले में पीड़ितों के दर्द से दुखी हैं और हर तरह के शोषण की कड़ी निंदा करते हैं. दीपक ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका एप्स्टीन के साथ कोई आपराधिक या शोषण से जुड़ा संबंध नहीं था और जो भी संपर्क हुआ, वह सीमित और असंबंधित था. साथ ही, उन्होंने यह स्वीकार किया कि सामने आए कुछ पुराने ईमेल्स की भाषा आज के संदर्भ में गलत प्रतीत होती है, जिसका उन्हें अफसोस है.
‘मोहम्मद बनिए, चोपड़ा नहीं’
सोशल मीडिया पर मची इसी भसड़ पर दीपक चोपड़ा की इस सफाई से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा संतुष्ट नहीं दिखीं. ऋचा ने उनका पोस्ट री-शेयर करते हुए तंज कसते हुए लिखा, ‘अगर जिंदगी आपको दीपक बनाए, तो मोहम्मद बनिए, चोपड़ा नहीं.’ इसके साथ उन्होंने उल्टी के इमोजी भी लगाए, जो उनकी नाराजगी को साफ जाहिर करते हैं. यही नहीं, ऋचा ने एक अन्य यूजर का दावा भी साझा किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि दीपक चोपड़ा ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की को रात में मिलने के लिए बुलाया था.
If life makes you a Deepak,
be a Mohammad, not Chopra.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.