साल 1975 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. फिल्म में नजर आने वाले हर छोटे से छोटे एक्टर को बड़ी पहचान मिली. फिल्म के 4 कलाकार तो सांसद बन गए. इतना ही नहीं इस फिल्म में नचर आई हीरो और हीरोइन की जोड़ी ने तो असल जिंदगी में भी शादी रचा ली थी.
नई दिल्ली. वो मल्टीस्टारर फिल्म जिसमें कई बड़े स्टार नजर आए थे. लेकिन हर किसी ने अपने किरदार से लोगों का दिल जीता. फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था.फिल्म की आज सालों बाद भी मिसाल दी जाती है. फिल्म के रील लाइफ को-स्टार तो आज असल जिंदगी में पत्नी पत्नी है.

हिंदी सिनेमा में इतिहास रचने वाली वो फिल्म कोई और नहीं, ‘शोले’ है. इस फिल्म ने कमाई के मामले में सफलता के झंडे गाड़ दिए थे. फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र और जया बच्चन नजर आई थीं. इस फिल्म को आज भी याद किया जाता है.

साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘शोले’ को रिलीज हुए भले ही 50 साल हो चुके हों, लेकिन आज भी इस फिल्म का एक-एक सीन लोगों को जुबानी याद है. फिल्म में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी तो काफी हिट हुई थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

हिंदी सिनेमा में हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं. कुछ हिट होती हैं, कुछ फ्लॉप और कुछ समय के साथ भुला दी जाती हैं. लेकिन शोले को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए थे. फिल्म के कई कलाकार तो आगे चलकर सांसद बने.

बात सिर्फ इतनी ही नहीं इफिल्म की कहानी लिखने वाली टीम का एक सदस्य भी संसद तक पहुंचा.फिल्म की कहानी लिखने वाली जोड़ी सलीम-जावेद भी खूब सुर्खियों में रहे थे. बाद में लेखक जावेद अख्तर राज्यसभा के मनोनीत सदस्य बने और 2010 से 2016 तक संसद का हिस्सा रहे

फिल्म में नजर आईं जय बच्चन साल 1984 में इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव जीता और सांसद बनीं. हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली. जया बच्चन ने राजनीति में लंबा सफर तय किया. वह समाजवादी पार्टी की ओर से 2004 से लगातार राज्यसभा की सदस्य रही हैं और आज भी सक्रिय राजनीति में हैं.

फिल्म में वीरू के रोल में नजर आए धर्मेंद्र भी राजनीति में हैं. साल 2004 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राजस्थान के बीकानेर से लोकसभा चुनाव जीतकर वह सांसद बने.हालांकि बाद में वह राजनीति से दूर हो गए. फिल्म में भी उनका किरदार काफी यादगार रहा है. इतना ही नहीं शोले के बाद धर्मेंद्र ने साल 1980 में हेमा मालिनी से दूसरी शादी की.

हेमा मालिनी को आज ‘ड्रीम गर्ल’ के नाम से भी जाना जाता है. उनकी खूबसूरती और शानदार अभिनय को लोग आज भी भुला नहीं पाए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें यह नाम किसने दिया था. ये टाइटल हेमा को अपनी पहली फिल्म से ही मिला था.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.