ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में वह एक जांबाज समुद्री डाकू का किरदार निभा रही हैं, लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने बहादुरी का पहला सबक अपनी मां मधु चोपड़ा से सीखा था. फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने अपने बचपन का एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया. प्रियंका ने याद किया कि कैसे उनकी मां एक बार दिल्ली में कैब ड्राइवर से भिड़ गई थीं. मधु चोपड़ा ने बिना डरे उसे सबक सिखाया, जो आज तक प्रियंका को याद है.
ख़बरें फटाफट
प्रियंका चोपड़ा ने सालों बाद बताया अपनी मां से जुड़ा चौंकाने वाला किस्सा.
नई दिल्ली. ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर चर्चा में हैं, जो प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में वह एक खूंखार समुद्री डाकू के रोल में हैं, जिसे ब्लडी मैरी कहा जाता है. फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा से जुड़ा एक हैरान करने वाला किस्सा शेयर किया. प्रियंका ने बताया कि जब वह 11 साल की थीं, तब दिल्ली में एक टैक्सी ड्राइवर ने रास्ता भटकाने की कोशिश की थी. बेटी की सुरक्षा के लिए मधु ने असली ‘ब्लडी मैरी’ वाला अवतार धारण कर लिया और ड्राइवर की गर्दन दबोच ली थी. प्रियंका के मुताबिक, अपनी मां का ऐसा निडर रूप उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था.
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि यह बात तब की है, जब वह सिर्फ 11 साल की थीं. दोनों दिल्ली के एक होटल में ठहरी हुई थीं और कहीं जाने के लिए टैक्सी ली थी. प्रियंका एएनआई के साथ बातचीत में कहती हैं, ‘अचानक पता नहीं क्या हुआ, मैंने देखा कि मेरी मां ने पीछे से ड्राइवर का गला दबोच रखा है. दरअसल, ड्राइवर ने कोई ऐसा कट ले लिया था, जिसे मां पहचान नहीं पाईं. ड्राइवर ने कहा कि यह शॉर्टकट है, लेकिन वहां मेरी मां और मैं बिल्कुल अकेले थे और मां को खतरा महसूस हुआ. उन्होंने तुरंत ड्राइवर की गर्दन पकड़ी और उसे वापस मेन रोड पर गाड़ी ले जाने को कहा.’ प्रियंका का यह किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
#WATCH | While talking about her upcoming film ‘The Bluff’, Actress Priyanka Chopra Jonas recalls an incident with her mother, Madhu Chopra.
She says, “I remember where her inside Ka Bloody Mary came out once we were in a cab, I must have been 11 years old or something…’raat… pic.twitter.com/rkGIr3EaIO