प्रवीणा देशपांडे के निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. थिएटर से करियर शुरू कर ‘रेडी’ और ‘तस्करी’ जैसी फिल्मों और सीरीज में काम करने वाली प्रवीणा ने अचानक ही दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. परिवार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके गुजर जाने की खबर साझा की.
ख़बरें फटाफट
प्रवीणा का निधन हो गया.
नई दिल्ली. मराठी सिनेमा और टेलीविजन की दुनिया की बेहतरीन एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का अचानक निधन हो गया. आज एक्ट्रेस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गईं. उनके निधन की खबर से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है. प्रवीणा के परिवार ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन की जानकारी साझा की. एक्ट्रेस का हिंदू श्मशान घाट पर आज दोपहर को अंतिम संस्कार हुआ.
प्रवीणा देशपांडे का नाम एक ऐसी कलाकार के रूप में लिया जाता है, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और सादगी भरे व्यक्तित्व से खास पहचान बनाई. वह उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने ग्लैमर से ज्यादा अपने किरदारों की गहराई को महत्व दिया और हर भूमिका को पूरी ईमानदारी से निभाया.