प्रकाश राज ने केरल लिटरेचर फेस्टिवल में एआर रहमान का समर्थन किया. उन्होंने देश में अभिव्यक्ति की आजादी पर खुलकर बात करते हुए एआर रहमान विवाद पर चुप्पी तोड़ी. वो कहते हैं कि सिंगर और कंपोजर ने बस अपना अनुभव शेयर किया था और सभी उनके पीछे पड़ गए. एक्टर ने कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा कि एआर रहमान के बयान के बाद चारों तरफ से बयानबाजी होने लगी और लोग भौंकने लगे.
प्रकाश राज ने एआर रहमान विवाद पर तोड़ी चुप्पी
कंगना रनौत ने इस विवाद के दौरान खुलासा किया कि कैसे एआर रहमान ने उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को प्रोपैगेंडा फिल्म कहकर रिजेक्ट कर दिया था. अब इस पूरे विवाद पर प्रकाश राज ने अपना रिएक्शन दिया है. दिग्गज एक्टर प्रकाश राज ने इस मामले में एआर रहमान को सपोर्ट करते हुए कंगना रनौत को जमकर खरी-खोटी सुनाई.
प्रकाश राज ने एआर रहमान विवाद पर तोड़ी चुप्पी
केरल लिटरेचर फेस्टिवल में शिरकत करते हुए प्रकाश राज ने अभिव्यक्ति की आजादी और असहमति के अधिकार पर अपनी बात रखी. उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी पर बात करते हुए असहमति को अपराध बनाने पर एआर रहमान विवाद का जिक्र किया. वो कहते हैं कि ए.आर. रहमान जैसे कलाकार, जिनकी देश और दुनिया में प्रतिष्ठा है, अगर अपनी राय रखते हैं तो उन्हें भी सवालों और हमलों का सामना करना पड़ता है.
सिंगर का किया सपोर्ट
उन्होंने याद दिलाया कि जिस रहमान को ‘मां तुझे सलाम’ और ‘जय हो’ जैसे गीतों के लिए सराहा गया, दो ऑस्कर जीतने पर देश ने जश्न मनाया, वही रहमान आज सिर्फ अपनी बात कहने भर से विवादों में घिर गए. प्रकाश के मुताबिक, रहमान ने कोई मांग नहीं रखी, न किसी से काम मांगा—उन्होंने सिर्फ अपना अनुभव और सच साझा किया था. वो किसी से भीख नहीं मांग रहे.
प्रकाश राज ने कंगना रनौत को सुनाई खरी-खोटी
इसी संदर्भ में प्रकाश राज ने अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की प्रतिक्रिया का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि किस तरह एक कलाकार के पेशेवर फैसले को राजनीतिक और राष्ट्र-विरोधी चश्मे से देखा जाने लगा है. प्रकाश राज ने तीखे शब्दों में कहा कि किसी के साथ काम न करने का फैसला निजी और रचनात्मक स्वतंत्रता का हिस्सा है, लेकिन आज इसे ‘एजेंडा’ और ‘देशभक्ति’ से जोड़ दिया जाता है.
प्रकाश राज कहते हैं, ‘देखिए, किस तरह का जोश शुरू हो गया है. देखिए, किस तरह लोग भौकने लग गए. एक महिला निर्देशक और अभिनेत्री सिर्फ इसलिए कि उसने उनके लिए काम नहीं किया, उसे देशद्रोही कह रही हैं. कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’, जो एक प्रोपेगेंडा फिल्म है, उसे क्लासिक बता रही हैं. और वह कह रही हैं कि उसने उनके साथ काम करने से मना कर दिया. देखिए, आपके आसपास क्या हो रहा है’.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.