निक जोनस ने हालिया बातचीत में बताया कि प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद भारतीय संस्कृति और हिंदू परंपराएं उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई हैं. उन्होंने कहा कि कर्म और धर्म की सीख ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है. निक और प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी को भी इन मूल्यों की समझ दे रहे हैं. निक ने खुद को खुशकिस्मत बताया कि उनका परिवार मल्टीकल्चरल और मल्टी-रिलीजियस माहौल में जी रहा है.
निक जोनस और प्रियंका की शादी साल 2018 में हुई थी.
हाल ही में सच संग शो में बातचीत के दौरान निक ने ये खुलासा किया और संस्कृति को गहराई से समझने को लेकर बात की.
‘सबसे प्यारी यादें भारत से जुड़ी हुई हैं’
निक ने कहा, ‘जब मैं पहली बार भारत गया था तो प्रियंका के परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताया, जो मेरे लिए एक जादुई अनुभव था. उन्होंने माना कि उनकी जिंदगी की कई सबसे प्यारी यादें भारत से जुड़ी हुई हैं, जो कमाल की हैं. उन्होंने कहा कि वहां संस्कृति को गहराई से समझने का मौका मिला.अब मेरी कुछ सबसे पसंदीदा परंपराएं और त्योहार भारतीय हैं.
हिंदू धर्म को लेकर क्या बोले निक
हिंदू धर्म के बारे में बात करते हुए निक ने कहा कि उन्होंने इससे बहुत कुछ सीखा है. उनके मुताबिक कर्म का सिद्धांत जैसा व्यवहार आप दूसरों से चाहते हैं वैसा ही करें. अच्छे कामों का अच्छा फल मिलना… जो उन्हें बेहद सुंदर लगता है. उन्होंने धर्म की अवधारणा को भी खास बताया. निक ने साफ कहा कि वे और प्रियंका अपनी बेटी को सही मायनों में हिंदू मूल्यों की समझ देना चाहते हैं, ताकि वह मल्टीकल्चरल और मल्टी-रिलीजियस माहौल में बड़ी हो सके.
जैसी पार्टनर चाही वैसी पाई
निक ने बताया कि उन्होंने हमेशा बड़ी एक्सटेंडेड फैमिली और ऐसी पार्टनर की चाह रखी थी जो उनकी सोच से मेल खाए. प्रियंका के साथ जीवन ने उन्हें वो सब दिया. निक ने खुद को भाग्यशाली बताया कि उनका परिवार अलग-अलग संस्कृतियों और आस्थाओं का मेल है. निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की शादी 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी, जिसमें भारतीय और अमेरिकी रीति-रिवाज शामिल थे. उनकी बेटी मालती का जन्म जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था.
प्रियंका का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एस.एस. राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी. हाल ही में वह हैदराबाद में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मौजूद थे. इस फिल्म में प्रियंका मंदाकिनी का किरदार निभाएंगी. इसके अलावा वह फ्रैंक ई फ्लावर्स की एक्शन ड्रामा द ब्लफ में भी दिखाई देंगी.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.