नवाजुद्दीन सिद्दीकी इडंस्ट्री के बेबाक अभिनेता हैं, उन्हें जो कहना होता है, वह साफ कह देते हैं. हाल ही में उन्होंने एकइवेंट में बॉलीवुड की फिल्मों पर ही निशाना साध दिया है. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में अब झूठी फिल्में बन रही हैं. लोग सच्चाई जानते है, फिर भी चुप रहते हैं. लोगों को लग रहा है कि उन्होंने ‘केरल स्टोरी’ पर निशाना साधा है.
फिल्म एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी.
बॉलीवुड पर उठाए सवाल
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया है कि आजकल बॉलीवुड में कई फेक फिल्में बन रही हैं.लेकिन उनके बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. लोगों का कहना है कि वह केरल स्टोरी को लेकर बात कर रहे हैं. ये बात उन्होंने हाल ही में एक इवेंट में कही. जहां, उनसे पूछा गया कि डायरेक्टर जब फिल्में बनाते हैं, तो उन पर जिम्मेदारी होती है, इस पर एक्टर ने कहा कि सिनेमा के जरिए समाज को गलत दिशा में ले जाना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि सच्चाई बहुत जरूरी है और आज के समय में लोग सच्चाई जानते हैं.
सच्चाई से परे बन रही फिल्में
अपनी बात आगे रखते हुए नवाजुद्दीन ने कहा कि , ‘समाज को गलत दिशा में ले जाने की जरूरत नहीं है. आज हर इंसान सब कुछ जानता है. जिस तरह की फिवल्में लोग लेकर आ रहे हैं, उनके पीछे की सच्चाई क्या है. इस बात का सभी को पता होता है, लेकिन कोई बोलना नहीं जाता. उन्होंने ये भी कहा कि इन दिनों जो फिल्में फिल्में बन रही है, वो सच्चाई पर आधारित नहीं होतीं.
बता दें कि नवाजुद्दीन ने खुलकर कहा कि आज हमारे यहां झूठी फिल्में बन रही हैं. फेक फिल्मों के जरिए लोग सामने आ रहे हैं. लेकिन नवाज के इस बयान को लेकर लोग सोशल मीडिया अपनी राय जाहिर कर रहे हैं. कुछ लोगों ने तो ये भी लिखा है कि उनका ये बयान दे केरल स्टोरी जैसी फिल्मों पर तंज हो सकता है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.