साल 2026 की शुरुआत बॉलीवुड के लिए खास रही. पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ एक महीने से ज्यादा वक्त तक सिनेमाघरों में बनी रही. इस बीच कई बड़े स्टार्स की फिल्में आईं और चली गईं. किसी को बॉक्स ऑफिस पर जगह नहीं मिल पाई. ऑरमैक्स मीडिया साल के पहले महीने के पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट जारी की है.
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस ऑफिस पर भले ही करोड़ों कमाए. दोनों की खूब तारीफें भी हुईं, लेकिन ऑरमैक्स की टॉप टेन पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में दोनों ही कलाकारों का नाम नहीं है. इतना ही टॉप 3 एक्टर्स तो तेलुगू और तमिल फिल्म इंडस्ट्री से हैं. सबसे आखिरी में बॉलीवुड के एक सुपरस्टार का नाम है, जोकि चौंकाने वाला है. आइए जानते हैं ऑरमैक्स की जनवरी 2026 के टॉप 10 एक्टर्स कि लिस्ट में आपके फेवरेट एक्टर्स किस पायदान पर हैं. (फाइल फोटो)

ऑरमैक्स मीडिया की जनवरी 2026 की लिस्ट में सबसे ऊपर यानी नंबर पर प्रभास हैं. जनवरी में पोंगल के मौके पर उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘द राजासाब’ रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई. लेकिन वह इस फिल्म के लिए लाइमलाइट में रहे. (फाइल फोटो)

दूसरे नंबर पर थलापति विजय हैं. थलापति की कथित तौर पर आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ पोंगल पर रिलीज होनी थी, लेकिन रिलीज से पहले ही इस पर रोक लगा दी गई. फिल्म को लेकर मामला कोर्ट पहुंचा. थलापति विजय और ‘जन नायकन’ के मेकर्स ने सीबीएफसी पर कई आरोप लगाए. फिल्म कब रिलीज होगी अभी तक तय नहीं हो पाया है. (फाइल फोटो)
Add News18 as
Preferred Source on Google

तीसरे नंबर पर अल्लू अर्जुन हैं. अल्लु आखिरी बार दिसंबर 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा 2’ में दिखे थे. इसके बाद से वह किसी फिल्म में नहीं आए. लेकिन ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुईं भगदड़ में एक महिला की मौत के बाद से वह लगातार चर्चा रहे. इस मामले में अल्लु और उनकी सिक्योरिटी टीम पर केस चल रहा है. (फाइल फोटो)

चौथे नंबर पर शाहरुख खान है. शाहरुख खान को अपने 35 साल के करियर में पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी चर्चा में है. फिल्म में वह बेटी सुहाना खान के साथ दिखाई देंगे. (फाइल फोटो)

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर महेश बाबू है. हाल में उनकी उनकी मच अवेटे फिल्म ‘वाराणसी’ का अनाउंसमेंट टीजर जारी किया गया था. इस फिल्म में उनके अपॉजिट प्रियंका चोपड़ा हैं. फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामोली हैं. (फाइल फोटो)

ऑरमैक्स मोस्ट पॉपुलर मेल फिल्म स्टार जनवरी 2026 की इस लिस्ट में छठे नंबर पर अजीत कुमार हैं. अजीत कुमार की पिछले साल दो फिल्में ‘विदामुयार्ची’ और ‘गुड बैड अगली’ आई थी. दोनों ही फिल्में सुपरहिट हुईं. (फाइल फोटो)

सातवें नंबर पर राम चरण हैं. राम चरण ने 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों के पिता बने हैं. इसके साथ ही वह अपनी फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चर्चा मे है. फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होगी. (फाइल फोटो)

8वें नंबर जूनियर एनटीआर है. वह आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ ‘वॉर 2’ में आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी. जूनियर एनटीआर नेगेटिव रोल में थे. (फाइल फोटो)

9वें नबंर पर सलमान खान हैं. सलमान फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा में है. यह फिल्म पहले ईद के मौके पर रिलीज होनी थी, लेकिन ‘धुरंधर 2’ की रिलीज की वजह से इसे आगे के लिए टाल दिया गया है. (फाइल फोटो)

10वें नंबर अक्षय कुमार हैं. अक्षय आखिरी बार फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आए. फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस पसंद किया. वह फिलहाल प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में हैं. (फाइल फोटो)
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.