बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों का जिक्र होता है तो ‘सूर्यवंशम’ का गाना जरूर आता है. थिएटर्स में फिल्म भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन टीवी ने न सिर्फ इसे हिट बनाया बल्कि क्लासिक में शामिल कर दिया. अमिताभ बच्चन और सौंदर्य स्टारर इस फिल्म के यूं तो कई सारे गाने सुपरहिट हैं, लेकिन एक गीत ऐसा है जिसके गूंजते ही कानों में मिश्री घुल जाती है और दिल को अजीब सा सुकून मिलता है. इस गाने में अमिताभ बच्चन रात के अंधेरे में गाने के बोल के जरिए अपना हाल-ए-दिल बयां करते हैं और हीरोइन छिप-छिपकर उनका गीत सुनते हुए आंखों ही आंखों में उनपर प्यार लुटाती हैं. इस गाने को असल में कुमार सानू ने आवाज दी है और अनु मल्लिक ने इसे कंपोज किया है. ये गाना न सिर्फ सुपरहिट रहा बल्कि इसका फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में भी अहम योगदान रहा. यहीं से ‘सूर्यवंशम’ में हीरो-हीरोइन के प्रेम कहानी की शुरुआत हुई.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.