विवादों के बीच फिल्म केरला स्टोरी 2 को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है, जिससे 14 साल से ज्यादा उम्र के दर्शक इसे देख सकेंगे. संवेदनशील विषय के बावजूद मिली इस मंजूरी पर निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने कहा कि फिल्म का उद्देश्य किसी को आहत करना नहीं, बल्कि जागरूकता फैलाना है. उनका कहना है कि यह कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है.
फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी.
मैं सेंसर बोर्ड का आभारी हूं: प्रोड्यूसर
हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्र के हवाले से बताया कि फिल्म अगले हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म को सीबीएफसी ने यूए सर्टिफिकेट दिया है. प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैं सेंसर बोर्ड का आभारी हूं कि उन्होंने हमारी फिल्म को यूए सर्टिफिकेट दिया. यह उनके विश्वास को दर्शाता है कि हमने इस कहानी को ईमानदारी और इंटेंट के साथ बताया है. यह फैसला खास इसलिए है क्योंकि इससे हम पूरे देश की युवा लड़कियों और परिवारों तक पहुंच सकेंगे.’ उन्होंने आगे कहा कि फिल्म का उद्देश्य हमेशा से जागरूकता फैलाना रहा है.
निर्देशक बोले, ‘यह सच्चाई है’
फिल्म के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने भी यूए सर्टिफिकेट मिलने पर खुशी जताई. इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘हमने कट्स के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त किया है. यह यूए सर्टिफिकेट है और मैं बोर्ड का आभारी हूं कि उन्होंने यह रेटिंग दी ताकि युवा बहनें और बेटियां सिनेमा हॉल में जाकर फिल्म देख सकें.’ फिल्म की कहानी पर बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘यह एक तथ्य-आधारित फिल्म है. देशभर में ऐसा हो रहा है जहां प्यार का इस्तेमाल लड़कियों को फंसाने के लिए किया जा रहा है. हमारा देश इस बारे में सच्चाई जाने, यही हमारा उद्देश्य है.’
तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज होगी फिल्म
हिंदी भाषा के साथ-साथ तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज किया जाएगा. फिल्म को कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में रिलीज करने का फैसला इसके पहले पार्ट के उस तगड़े असर को देखते हुए लिया गया है, जिसने हर क्षेत्र और भाषा के लोगों के बीच एक बड़ी बहस छेड़ दी थी. दक्षिण भारतीय मार्केट्स में दर्शकों की बढ़ती मांग को पहचानते हुए, मेकर्स ने इसे कई भाषाओं में रिलीज करने का रास्ता चुना है ताकि फिल्म की यह दमदार कहानी ज्यादा से ज्यादा और अलग-अलग तरह के लोगों तक पहुंच सके.
About the Author

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.