मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान को मामूली ब्रेन हैमरेज के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सफल सर्जिकल प्रोसेस के बाद अब उनकी हालत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं. उनके पुराने साथी जावेद अख्तर ने हाल में जानकारी दी कि सलीम साहब अब खतरे से बाहर हैं और कुर्सी पर बैठकर बातचीत भी कर रहे हैं. सलमान खान की को-स्टार डेजी शाह ने भी पुष्टि की कि सर्जरी सफल रही है. फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है.
सलीम खान-जावेद अख्तर का याराना पुराना है.
सलीम खान के पुराने साथी और मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने हाल में एक बुक लॉन्च इवेंट के दौरान उनकी सेहत का ताजा अपडेट दिया. जावेद साहब ने बताया कि सलीम खान की हालत में अब काफी सुधार है और वो अब कुर्सी पर बैठकर लोगों से बातचीत भी कर रहे हैं. लंबे समय तक ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी के रूप में काम करने वाले अख्तर के चेहरे पर अपने दोस्त की रिकवरी को लेकर तसल्ली साफ दिख रही थी. उन्होंने बताया कि अब डरने जैसी कोई बात नहीं है और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है, जो उनके परिवार और चाहने वालों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है.
खान परिवार को मिला बॉलीवुड का साथ
अस्पताल में खान परिवार का साथ देने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे भी पहुंचे. सलमान खान की को-स्टार डेजी शाह ने भी मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो लगातार सलमान और उनके परिवार के संपर्क में हैं. डेजी के मुताबिक, सर्जरी पूरी तरह सफल रही है और सलीम सर अब डॉक्टरों की निगरानी में हैं. सलमान खान भी अपने पिता की देखभाल के लिए अस्पताल में काफी समय बिता रहे हैं. कुल मिलाकर, सलीम खान अब खतरे के जोन से बाहर आ चुके हैं और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी और वो वापस अपने घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ लौट सकेंगे. सलीम खान-जावेद अख्तर की दोस्ती पुरानी है. दोनों ने साथ में मिलकर कई यादगार फिल्में लिखी थीं.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.