रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. ‘धुरंधर 2’ में सबसे ज्यादा चर्चा रहस्यमयी किरदार ‘बड़े साहब’ को लेकर है. सोशल मीडिया पर अटकलें तेज है कि बड़े साहब का ये किरदार इमरान हाशमी अदा करने वाले हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स या एक्टर की तरफ से इन दावों की पुष्टि नहीं की गई है.
इमरान हाशमी की ‘धुरंधर 2’ में एंट्री को लेकर बज बना हुआ है.
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस किरदार के लिए इमरान हाशमी का नाम तेजी से सामने आ रहा है. हाल ही में एक वायरल लेटरबॉक्स्ड स्क्रीनशॉट में उनका नाम कास्ट लिस्ट में दिखाई दिया, जिसके बाद फैंस के बीच अटकलों का सिलसिला तेज हो गया. हालांकि, अभी तक मेकर्स या अभिनेता की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फैंस का मानना है कि वे फिल्म के मुख्य विलेन ‘बड़े साहब’ की भूमिका में नजर आ सकते हैं.
‘धुरंधर 2’ में होगी इमरान हाशमी की एंट्री?
कास्ट को लेकर एक और दिलचस्प चर्चा यामी गौतम की एंट्री को लेकर हो रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, वे फिल्म में कैमियो रोल में दिखाई दे सकती हैं. इसके अलावा कुछ लीक जानकारियों में यह भी दावा किया गया है कि सीक्वल को पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है. नए किरदारों की एंट्री और कहानी के विस्तारित प्लॉट से फिल्म को और ज्यादा रोमांचक बनाने की तैयारी की गई है.
सोशल मीडिया पर तेज हो रही अटकलें
Emraan Hashmi and Yami Gautam are set to star in Dhurandhar 2, according to the latest cast leak. The sequel is shaping up to be bigger and more intense, with fresh additions raising excitement levels. Official confirmation… pic.twitter.com/OPGwqDBgfj
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.