सवाल: राजपाल यादव इन दिनों कर्ज वापिस ना करने के चलते मुसीबत में है और इस वक्त जेल में है आप राजपाल यादव की कैसे मदद कर रहे है?
जवाब: राजपाल यादव इन दिनों कर्ज ना चुका पाने की वजह से कानूनी मुसीबत में हैं. इसी बीच News18 ने Gems Tunes Music कंपनी के मालिक इंद्रजीत यादव से खास बातचीत की है. इसमें उन्होंने कहा कि, ‘मैने एक कलाकार के तौर पर राजपाल यादव की मदद की है. राजपाल यादव एक अच्छा और सच्चा कलाकार है. मेरी कभी उनसे कोई व्यक्तिगत मुलाकात नहीं है सिर्फ सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला तो मैने उनकी मदद की है एक करोड़ 11 लाख की.
सवाल: आप जो मदद करेंगे वो दान है, उधार है या फिर आप उस पैसे के बदले राजपाल यादव को अपने किसी अपकमिंग प्रॉजेक्ट में काम करवाएंगे?
जवाब: इस सवाल के जवाब में Gems Tunes Music कंपनी के मालिक इंद्रजीत यादव ने कहा, ‘मैने सिर्फ मानवता के नाते मदद की है किसी काम के लिए नहीं…कभी भविष्य में अगर उनके साथ काम किया तो उसका भुगतान किया जाएगा. वो सब राजपाल पर निर्भर रहेगा.’
सवाल: अभी तक जो मदद की बात कही गई है वो तो राजपाल यादव की रिहाई के लिए नाकाफी है. फिर ऐसे में उनकी रिहाई कैसे होगी.
जवाब: इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘कई लोगों ने मदद की है और अभी भी लोग मदद कर रहे है. मुझे सैंकड़ों लोगों ने पैसे देने के स्क्रीन शॉट भेजे है मुझे पूरी उम्मीद है कि मदद हो जाएगी. फिर भी अगर मदद नहीं हुई तो बाकी की रकम मैं अपने पास से दूंगा और रिहाई करवाऊंगा.
सवाल: आप राजपाल यादव की मदद की बात कर रहे है लेकिन आप तो खुद कानून के दायरे में है अभी, हरियाणा पुलिस के अलावा ED आपकी तलाश कर रही है. कभी ऐसा ना हो कि राजपाल एक मुसीबत से बाहर निकले और दूसरी मुसीबत में फंस जाए.
जवाब: अपनी बात आगे रखते हुए इंद्रजीत यादव ने कहा कि, ‘मेरे खिलाफ बेशक जांच चल रही हो.लेकिन मैने लीगल तरीके से मदद की है और आगे भी मदद करता रहूंगा.
सवाल:क्या आपकी बात उनके परिवार से हुई है क्या वो आपसे मदद लेने को तैयार है?
जवाब: बिल्कुल मेरी उनके परिवार से बात हुई है और आज सुबह ही मैने एक करोड़ 11 लाख उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए है.राजपाल यादव बड़े कलाकार है उन्होंने महज 5 करोड़ का ही कर्ज लिया था. क्या उनके पास 5 करोड़ की भी सेविंग नहीं थी इतने बड़े कलाकार के पास की वो इस मुसीबत से आराम से निकल पाते.
सवाल:राजपाल यादव बड़े कलाकार है उन्होंने महज 5 करोड़ का ही कर्ज लिया था. क्या उनके पास 5 करोड़ की भी सेविंग नहीं थी इतने बड़े कलाकार के पास की वो इस मुसीबत से आराम से निकल पाते?
जवाब: राजपाल यादव बड़े कलाकार है लेकिन फिल्मों में वो लीड एक्टर नहीं है इसलिए उन्हें बहुत ज्यादा मेहनताना नहीं मिलता है. इसलिए वो मुसीबत में फंस गए है अब उनको बाहर निकलना हमारा फर्ज है.
सवाल: आखिर क्या वजह है कि अभी तक बॉलीवुड के बड़े कलाकार उनकी मदद के लिए आगे नहीं आए?
जवाब: मुझे नहीं पता क्यों बड़े कलाकार सामने नहीं आ रहे है. उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्में की है कई बड़े कलाकारों के साथ. अगर वो 50 हजार की भी प्रत्येक आदमी मदद करे तो राजपाल यादव मुसीबत से बाहर आ सकते है. सलमान खान, अक्षय कुमार, शाहरुख खान जैसे बड़े कलाकारों को आगे आना चाहिए. तेजप्रताप जी भी आगे आए है उनका धन्यवाद. मैने तो पहले भी हरियाणवी कलाकार राजू पंजाबी की मदद की है. और आगे भी कलाकारों की मदद करता रहूंगा. मुझे पूरी उम्मीद है राजपाल यादव बाहर आ जाएंगे.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.