ऋतिक रोशन ने शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ की सराहना करते हुए इसे ‘मजेदार’ बताया, जिसके बाद नेटिजेंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. ट्रोलिंग की अहम वजह ऋतिक का रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर दिया गया पुराना रिव्यू है, जहां उन्होंने फिल्म की ‘राजनीति’ से असहमति जताई थी. अब यूजर्स ‘ओ रोमियो’ के डायलॉग्स और किरदारों का हवाला देते हुए ऋतिक के दोहरे रवैये पर सवाल उठा रहे हैं.
ऋतिक रोशन के रवैये से नाराज दिखे लोग.
ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर की जमकर सराहना की और फिल्म को ‘मजेदार’ बताया. उन्होंने खास तौर पर शाहिद के ‘सर्कल में दौड़ने वाले एक्शन’ सीन की तारीफ की और लोगों से थिएटर जाकर फिल्म देखने की अपील की. ऋतिक का यह सपोर्ट देखकर शाहिद के फैंस तो खुश हो गए और कहने लगे कि एक टैलेंटेड सुपरस्टार ही दूसरे की मेहनत समझ सकता है. लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई. ट्रोलर्स ने ऋतिक को उनके पुराने रिव्यूज की याद दिलाते हुए घेरना शुरू कर दिया. ऋतिक के कमेंट पर एक यूजर ने लिखा, ‘उम्मीद करता हूं कि आप पेड प्रमोशन की वजह से इसकी तारीफ न कर रहे हों, खासकर इसलिए क्योंकि आपने धुरंधर को नापसंद किया था, जो असल में एक मास्टरक्लास है.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपको यह फिल्म पसंद आई और धुरंधर से नफरत जताई.’ लोगों का कहना है कि ऋतिक को ‘ओ रोमियो’ जैसी फिल्म तो पसंद आ गई, लेकिन कुछ समय पहले आई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की उन्होंने आलोचना की थी.
ऋतिक रोशन अक्सर फिल्मों पर अपनी राय जाहिर करते हैं. (फोटो साभार: X@iHrithik)
ऋतिक रोशन के पुराने कमेंट के चलते छिड़ी बहस
‘धुरंधर’ फिल्म को लेकर असल में बवाल की जड़ ऋतिक का पुराना कमेंट है. उस वक्त ऋतिक ने कहा था कि उन्हें फिल्म की कहानी तो पसंद आई, लेकिन वो उसकी ‘राजनीति’ से सहमत नहीं हैं. अब ‘ओ रोमियो’ के रिव्यू पर लोग उनसे पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें इस फिल्म की राजनीति में कुछ गलत नहीं लगा? यूजर्स फिल्म के कुछ डायलॉग्स और विलेन के कैरेक्टर को लेकर ऋतिक पर निशाना साध रहे हैं और उन्हें पक्षपाती बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग ऋतिक से तीखे सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनकी पसंद का पैमाना क्या है? कुल मिलाकर, शाहिद कपूर की फिल्म की चर्चा कम और ऋतिक के रिव्यू पर हंगामा ज्यादा हो रहा है.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.