दिग्गज एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के बदलते दौर और काम करने के तरीकों पर खुलकर बात की है. उन्होंने अपने शुरुआती दिनों के संघर्षों को याद करते हुए बताया कि पहले एक्ट्रेसेस के लिए स्थितियां कितनी चुनौतीपूर्ण थीं. 8 घंटे की शिफ्ट पर चल रही बहस के बीच उन्होंने आज की सुख-सुविधाओं और पुराने दौर की दिक्कतों की तुलना की. फरीदा बहुत जल्द शाहिद कपूर की ओ रोमियो फिल्म में नजर आएंगी.
8 घंटे की शिफ्ट पर फरीदा जलाल ने कही ये बात
फिल्म इंडस्ट्री में वर्किंग शिफ्ट को लेकर चल रही बहस पर फरीदा जलाल ने कहा, ‘हम लोग पागलों की तरह घंटों काम किया करते थे. उस समय यह कोई बड़ी बात नहीं मानी जाती थी. हे भगवान, जरा सोचिए बिना वैनिटी वैन के वो आउटडोर शूट्स और ऊपर से एक महिला होकर उन हालातों में काम करना, खासकर मेरे जैसी महिला (हंसते हुए). मैं तो हमेशा अपनी मां के साथ चिपकी रहती थी और हम दोनों ने मिलकर हर मुश्किल का सामना किया.’
अब एक्टर्स के लिए सबकुछ हो गया आसान
फरीदा जलाल ने पुराने दिनों की तुलना आज के माहौल से करते हुए माना कि अब एक्टर्स के लिए चीजें बहुत आसान हो गई हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘अब तो हम लोग (एक्टर्स) बिगड़ गए हैं. अब सब आसान है. उन दिनों एक्टिंग करना बहुत मुश्किल काम हुआ करता था. इस प्रोफेशन में आने से पहले इंसान को 10 बार सोचना पड़ता था. लेकिन मुझे इस काम से प्यार था और मैं यही करना चाहती थी, इसलिए मैं आज यहां हूं.’ इसके साथ ही उन्होंने आज की नई पीढ़ी की तारीफ भी की और कहा कि आजकल के एक्टर्स सेट पर पूरी तैयारी के साथ आते हैं.
इस दिन रिलीज होगी ओ रोमियो फिल्म
बताते चलें कि विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी फिल्म ओ रोमियो साल 2026 में वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में कलाकारों की लंबी-चौड़ी फौज नजर आएगी, जिसमें शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी जैसे बड़े सितारे शामिल हैं.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.