नई दिल्ली: राजेश खन्ना और मुमताज की 1974 की फिल्म ‘आप की कसम’ बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही थी. क्रिटिक्स ने भी इसे खूब सराहा था. फिल्म की तरह इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे, जिनमें से एक गाना ‘जय जय शिव शंकर’ आज भी जब महफिलों में बजता है तो माहौल खुशनुमा हो जाता है. आईएमडीबी की रिपोर्ट की मानें, तो इस गाने की धुन राजेश खन्ना ने बनाई थी. दरअसल, आरडी बर्मन ने जब अलग धुन बनाने की कोशिश की तो उन्हें कोई मनचाही धुन नहीं सूझी, तब राजेश खन्ना ने उन्हें सुझाव दिया जो काम कर गया. गाने को किशोर कुमार लता मंगेशकर ने गाया है और इसका संगीत आरडी बर्मन ने तैयार किया है. यह गाना 1974 का लव एंथम बन गया था.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.