मणिपुरी सिनेमा की फिल्म ‘बूंग’ ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है.बाफ्टा अवॉर्ड जीतने के बाद अब इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी नया रिकॉर्ड बना दिया है. 6 मार्च को दोबारा रिलीज होने के बाद फिल्म ने 1 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया, जिसके साथ ही यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मणिपुरी फिल्म बन गई है.
दिल जीत रही फिल्म
इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सुटेबल पिक्चर ने मिलकर बनाया है. दोबारा रिलीज होने के बाद भी दर्शकों ने फिल्म को खूब प्यार दिया. यही वजह है कि फिल्म ने कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया. इससे मणिपुर के क्षेत्रीय सिनेमा को भी बड़ी पहचान मिली है.
दिल छू लेने वाली है कहानी
फिल्म की सफलता यहीं नहीं रुकी. बूंग ने इंटरनेशनल लेवल पर भी इतिहास रच दिया है. यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है जिसने BAFTA Awards जीता है. इस उपलब्धि ने मणिपुरी सिनेमा को पूरी दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई है. फिल्म की इस जीत को भारतीय सिनेमा के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.
फिल्म को लक्ष्मीप्रिया देवी ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी काफी भावुक और दिल छू लेने वाली है. यही वजह है कि इसे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब सराहा गया. फिल्म का प्रीमियर सबसे पहले टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था. इसके बाद इसे कई बड़े इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया गया.
टूटे परिवार को जोड़ने की एक कोशिश
इस फिल्म ने कई बड़े फिल्म फेस्टिवल्स का सफर तय किया, जिनमें वारसॉ, साओ पाउलो, एडिलेड और टालिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल जैसे नाम शामिल हैं. हर जगह इस फिल्म ने अपनी सादगी और दिल छू लेने वाली कहानी की वजह से खूब नाम कमाया. फिल्म की कहानी मणिपुर के एक छोटे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें गुगुन किपगेन ने मुख्य भूमिका निभाई है. कहानी में दिखाया गया है कि एक बच्चा अपने टूटे हुए परिवार को फिर से जोड़ने की कोशिश करता है. उसकी परवरिश उसकी सिंगल मदर करती है, जिसका किरदार बाला हिजाम निंगथौजाम) ने निभाया है.
बता दें कि फिल्म में यह बच्चा अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ मिलकर अपने लापता पिता को खोजने निकल पड़ता है. इस सफर के दौरान उम्मीद, संघर्ष और मां-बेटे के रिश्ते जैसी कई भावनात्मक परतें सामने आती हैं. यही वजह है कि बूंग को दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.