रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ ने 2025 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. आदित्य धर निर्देशित इस स्पाई एक्शन थ्रिलर ने इतिहास रचते हुए नए रिकॉर्ड बनाए. फिल्म की रनटाइम 3 घंटे 35 मिनट होने के बावजूद दर्शकों ने हर पल एंजॉय किया और अब सब ‘धुरंधर 2’ का इंतजार कर रहे हैं. बिना देरी के मेकर्स ने सीक्वल की तैयारियां पूरी कर ली हैं, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी.अब नई जानकारी से पता चला है कि दूसरे पार्ट का रनटाइम पहले से कम है.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज होनी है.
‘धुरंधर’ ने स्पाई-एक्शन थ्रिलर ने पहले भाग में 3 घंटे 35 मिनट की लंबाई के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. अब दूसरे पार्ट की रनटाइम को लेकर नई जानकारी सामने आई है.
कितना है फिल्म का रनटाइम
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, धुरंधर 2 को 9 फरवरी को UA 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है. फिल्म की कुल अवधि 208 मिनट यानी 3 घंटे 28 मिनट बताई गई है. इस तरह सीक्वल की लंबाई पहले पार्ट से करीब 7 मिनट कम होगी.
‘बड़े साहब’ से उठेगा पर्दा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी के ‘शेर-ए-बालोच’ बनने की यात्रा पर केंद्रित होगी. रहमान डकैत की मौत के बाद कराची के अंडरवर्ल्ड और आईएसआई की फंडिंग नेटवर्क को कमजोर करने की उसकी जंग कहानी का मुख्य आधार होगी. साथ ही ‘बड़े साहब’ की असली पहचान से भी पर्दा उठेगा, जिसका सामना रणवीर सिंह के किरदार से होना दर्शकों के लिए खास आकर्षण माना जा रहा है.
यामी गौतम का हाई-ऑक्टेन कैमियो?
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि यामी गौतम फिल्म में एक हाई-ऑक्टेन कैमियो में नजर आ सकती हैं, जहां वह एक डीप-कवर इंटेलिजेंस ऑपरेटिव की भूमिका निभाएंगी. हालांकि, मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर कहानी के प्रमुख हिस्सों का खुलासा नहीं किया है. हाल ही में जारी किए गए टीजर में भी प्लॉट को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा गया.
‘टॉक्सिक’ से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स से टक्कर लेगी, जिसमें नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि निर्देशक आदित्य धर दूसरे भाग में कहानी को किस तरह आगे बढ़ाते हैं और क्या यह फिल्म पहले पार्ट की तरह रिकॉर्ड तोड़ सफलता दोहरा पाएगी.
About the Author

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.