Bollywood Latest News Live: हॉलीवुड की सबसे बड़ी रात यानी 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का मंच सज चुका है. लॉस एंजिल्स के मशहूर डॉल्बी थिएटर में दुनियाभर के दिग्गज सितारे और फिल्म मेकर्स एक छत के नीचे जमा हुए हैं. इस शा…और पढ़ें
रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ में फैसल मलिक निभाएंगे खास रोल.
नई दिल्ली. 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आगाज हो चुका है. भारतीय फैंस के लिए जश्न मनाने की कई वजहें हैं. ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने रेड कार्पेट पर कदम रखते ही अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दूसरी तरफ, भारतीय-अमेरिकी फिल्मनिर्माता गीता गांधबीर ने इतिहास रच दिया. उन्हें दो अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है ‘द परफेक्ट नेबर’ के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर और ‘द डेविल इज बिजी’ के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म. गीता के इस डबल नॉमिनेशन ने भारतीय दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि क्या वह ऑस्कर की ट्रॉफी अपने नाम कर पाती हैं या नहीं.
इस बार सबकी नजरें ‘सिनर्स’ पर टिकी हैं, जो इस प्रतिष्ठित समारोह में सबसे बड़े दावेदार के रूप में उभरी है. इस फिल्म ने ऑस्कर 2026 में कुल 16 नॉमिनेशंस हासिल कर नया इतिहास रच दिया है. यह किसी भी एक फिल्म को मिलने वाले अब तक के सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस हैं. इससे पहले ‘टाइटैनिक’. ‘ऑल अबाउट ईव’ और ‘ला ला लैंड’ जैसी फिल्मों के नाम 14-14 नॉमिनेशंस का रिकॉर्ड था, लेकिन ‘सिनर्स’ ने उन सबको पीछे छोड़ते हुए अपनी धाक जमा ली है.
ऑस्कर 2026 का पहला अवॉर्ड बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के नाम रहा. इस कैटेगरी की विनर की घोषणा जोई साल्डाना ने की और यह खिताब जीता एमी मैडिगन ने. उन्हें फिल्म वीपन्स में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए यह सम्मान दिया गया है. जैसे ही एमी अपना ऑस्कर लेने स्टेज पर पहुंचीं, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. 98वें अकादमी पुरस्कारों की यह शुरुआत वाकई धमाकेदार रही है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.