मशहूर बाल कलाकार बेबी गुड्डू के पिता और फिल्ममेकर एमएम बेग का 70 साल की आयु में निधन हो गया. वे अपने घर में मृत पाए गए, जिसकी जानकारी उनके पड़ोसियों ने दी. एमएम बेग ने ‘छोटी बहू’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया और राकेश रोशन जैसे दिग्गजों के साथ काम किया था. उन्होंने ऋतिक रोशन को उनके शुरुआती दिनों में डिक्शन और डायलॉग बोलने की ट्रेनिंग दी थी. उनकी बेटी शाहिंदा बेग 80 के दशक की मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू रही हैं. उनके निधन से फिल्म जगत ने एक अनुभवी फिल्ममेकर खो दिया है.
एमएम बेग 70 साल के थे.
एमएम बेग का बॉलीवुड करियर बहुत ही जबरदस्त रहा. उन्होंने राकेश रोशन और जे ओम प्रकाश जैसे बड़े दिग्गजों के साथ काम किया था. गोविंदा की सुपरहिट फिल्में जैसे ‘आदमी खिलौना है’ और ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ में उनका बड़ा हाथ था. अनिल कपूर की ‘काला बाजार’ और ‘किशन कन्हैया’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी काबिलियत दिखाई. उन्होंने बतौर डायरेक्टर शिल्पा शिरोडकर की ‘छोटी बहू’ बनाई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. वे न सिर्फ एक मंझे हुए फिल्ममेकर थे, बल्कि एक ऐसे इंसान थे जो पर्दे के पीछे रहकर भी फिल्म को सुपरहिट बनाना जानते थे.
ऋतिक रोशन को दी थी ट्रेनिंग
डायरेक्टर एमएम बेग की सबसे बड़ी पहचान यह थी कि उन्होंने ऋतिक रोशन को सुपरस्टार बनने के लिए तैयार किया था. ऋतिक की पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ आने से बहुत पहले बेग साहब ने ही उन्हें डायलॉग बोलने का सही तरीका, आवाज का उतार-चढ़ाव और डिक्शन सिखाया था. वहीं, उनकी बेटी बेबी गुड्डू (शाहिंदा बेग) 80 के दशक की जान हुआ करती थीं. उन्होंने श्रीदेवी और राजेश खन्ना जैसे बड़े सितारों के साथ काम करके घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी. आज बेग साहब के जाने से बॉलीवुड ने एक ऐसा उस्ताद खो दिया है, जिसने कई सितारों की तकदीर संवारी थी.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.