Ranveer Singh Threatens LIVE: मुंबई में रोहित शेट्टी के घर फायरिंग और रणवीर सिंह को मिली धमकी के बाद सलमान खान के करीबी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी भरा ईमेल भेजा और करोड़ों रुपये मांगे. पुलिस अलर्ट मोड पर जांच कर रही है. रणवीर से 10 करोड़ रुपए की मांग की गई है, जिसके बाद उन्होंने अपनी सिक्योरिटी को बढ़ा दिया है.
सलमान खान के करीबी को मिली धमकी. (फाइल फोटो)
सलमान खान के बेहद करीबी व्यक्ति को धमकी भरा ईमेल मिला है. धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है और करोड़ों रुपये की वसूली की मांग की है. धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का होने का भी दावा किया है.
- पुलिस अलर्ट मोड पर है और लगातार अपनी पैनी नजर बनाए हुए है. मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है, जिसके अनुसार, यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है.
- धमकी में पैसे न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई है. हालांकि, अभी तक सलमान खान या उनके करीबी की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.
बॉलीवुड सेलेब्स के घर के पास ट्रेस हुई बिश्नोई गैंग के गुर्गों की लोकेशन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और एहतियातन सतर्कता बरत रहे हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है. क्राइम ब्रांच को मिली जानकारी के मुताबिक, बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घरों के आसपास ट्रेस हुई है. गैंग ने रेकी का काम अपने अलग-अलग गुर्गों को सौंपा था. पुलिस इन सुरागों को इकट्ठा कर रही है और जांच आगे बढ़ा रही है.
दहशत में बॉलीवुड
यह घटना रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के महज कुछ दिनों बाद सामने आई है, जिससे बॉलीवुड में दहशत का माहौल है. सलमान खान पहले से ही बिश्नोई गैंग की धमकियों का सामना कर रहे हैं. गैंग ने उनके घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी. अब उनके करीबी को निशाना बनाया गया है. वहीं, पुलिस का मानना है कि ये धमकियां मुख्य रूप से वसूली के लिए दी जा रही हैं.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.