Bollywood Flop Movies: 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में 26 नामी सितारे, 6 चर्चित निर्देशक और करोड़ों का बजट… सब कुछ परफेक्ट लग रहा था. माना जा रहा था कि यह प्रयोग बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगा, लेकिन नतीजा बिल्कुल उल्टा निकला. भारी-भरकम टीम के बावजूद फिल्म बुरी तरह पिट गई और मेकर्स को लगा कि उनके साथ चूना लग गया. जानते हैं ये कौन सी फिल्म है? चलिए बताते हैं.
नई दिल्ली. 2007 में रिलीज हुई यह बॉलीवुड फिल्म उस दौर की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक मानी जा रही थी. करीब दो दर्जन से ज्यादा सितारे, आधा दर्जन निर्देशक और मल्टी-स्टोरी फॉर्मेट… सब कुछ इसे खास बनाने के लिए काफी था. मेकर्स को भरोसा था कि स्टार पावर और अनोखा कॉन्सेप्ट बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएगा, लेकिन नतीजा इसके उलट निकला. सितारों की भीड़ में कहानी कहीं दबकर रह गई और दर्शक इससे जुड़ नहीं पाए. आखिरकार भारी बजट और बड़े नामों के बावजूद यह फिल्म महाफ्लॉप साबित हुई. आलम तो ऐसा था कि फिल्म रिलीजके बाद बजट तक नहीं निकाल सकी.

बॉलीवुड में अक्सर माना जाता है कि बड़े सितारे और भारी-भरकम बजट किसी भी फिल्म को हिट बना सकते हैं. लेकिन इतिहास गवाह है कि अगर कहानी और पटकथा कमजोर हो तो सबसे बड़ा मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर सकता है. ऐसी ही एक मिसाल है साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘दस कहानियां’ (Dus Kahaniyaan), जिसने तमाम उम्मीदों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर निराश किया.

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत थी इसका मेगा सेटअप. करीब 21 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस क्राइम-थ्रिलर एंथोलॉजी फिल्म में 6 नामी निर्देशकों ने साथ मिलकर काम किया. इनमें हंसल मेहता, मेघना गुलज़ार, रोहित रॉय, संजय गुप्ता, अपूर्व लाखिया और जस्मीत धोडी जैसे चर्चित नाम शामिल थे. एक ही फिल्म में इतने निर्देशकों का साथ आना उस दौर में बॉलीवुड के लिए बिल्कुल नया एक्सपेरिमेंट था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म में 26 से ज्यादा स्टार कलाकार नजर आए. मुख्य कलाकारों में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, नाना पाटेकर, नसीरुद्दीन शाह, मनोज बाजपेयी, अरबा खान, जिमी शेरगिल, अमृता सिंह और अनुपम खेर जैसे दिग्गज शामिल थे. इनके अलावा आफताब शिवदासानी, दिया मिर्जा, शबाना आजमी, नेहा धूपिया, महेश मांजरेकर, डिनो मोरिया, मंदिरा बेदी सहित कई चर्चित चेहरे भी फिल्म का हिस्सा बने.

फिल्म की कहानियों के नाम भी चर्चा का विषय रहे, जिनमें ‘स्ट्रेंजर्स इन द नाइट’, ‘जहीर’, ‘लवडेल’, ‘सेक्स ऑन द बीच’, ‘राइस प्लेट’, ‘कपलून्स’ और ‘राइज एंड फॉल’ जैसी दस कहानियां शामिल थीं.

इतने बड़े स्टार कास्ट के बावजूद ‘दस कहानियां’ बॉक्स ऑफिस पर निराश कर गई. फिल्म ने अपने 21 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले महज 13 करोड़ रुपये कमा सकी. और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.

फिल्म को रिलीज के समय काफी हाइप मिला था, लेकिन नेगेटिव रिव्यूज और कमजोर स्क्रिप्टिंग के कारण दर्शक थिएटर्स में नहीं पहुंचे. कई क्रिटिक्स ने कहा कि इतने सारे स्टोरीज होने के बावजूद कोई भी कहानी गहराई से कनेक्ट नहीं कर पाई. कुछ स्टोरीज अच्छी थीं, लेकिन ओवरऑल कनेक्शन और एक्जीक्यूशन की कमी ने फिल्म को डूबो दिया.

इसे बॉलीवुड की अनएक्सपेक्टेड फ्लॉप्स में गिना जाता है. ‘दस कहानियां’ की असफलता ने बॉलीवुड को एक अहम सबक दिया. इसने साबित किया कि फिल्म की सफलता के लिए सिर्फ सितारे और बजट ही काफी नहीं हैं. मजबूत स्क्रीनप्ले भी काफी महत्वपूर्ण है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.