Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद उनके फैंस में काफी उदासी देखने को मिल रही है. खबर सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ क्योंकि अरिजीत के सोलो गाने बेहद खास होते हैं. इस पर लोकल 18 ने जनता से बात की आइये देखते हैं लोगों ने क्या कुछ कहा…
चांदनी ने बताया कि अरिजीत सिंह उनके फेवरेट सिंगर हैं और उन्हें अरिजीत के सैड सॉन्ग्स सुनना बेहद पसंद हैं, और उनके अनुसार, जिस तरह पुराने दौर में किशोर कुमार और कुमार सानू की पहचान थी, वहीं उपलब्धि आज अरिजीत सिंह ने हासिल की है और उनकी पर्सनैलिटी भी बेहद सादगी भरी है.
पायल ने बताया कि अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट की खबर सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ क्योंकि अरिजीत के सोलो गाने बेहद खास होते हैं और उन्होंने कई इंटरनेशनल कलाकारों के साथ भी काम किया है, जो काबिले-तारीफ है और उन्होंने पहली बार आशिकी-2 का ‘तुम ही हो’ गाना सुना था, वहीं ‘एंजेल्स फॉर ईच अदर’ उनका पसंदीदा गीत है. इसके अलावा उनका कहना था कि अरिजीत के गानों की खासियत यह है कि बिना ब्रेकअप के भी लोग उनके गाने सुनकर रोने लगते हैं.
अच्छे इंसाल और भारत का गौरव
साध्वी ने कहा कि अरिजीत सिंह की घोषणा सुनकर उन्हें बहुत बुरा लगा वह एक बेहतरीन म्यूजिक आर्टिस्ट हैं और युवाओं के लिए रोल मॉडल भी है और अब बॉलीवुड में नए और उभरते सिंगर्स को आगे आने का मौका मिलेगा. अमन पांडे ने कहा कि अरिजीत सिंह का हर गाना क्वालिटी से भरपूर और इंस्पायरिंग होता है उनके अनुसार, अरिजीत सिर्फ अच्छे गायक ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान और भारत के गौरव हैं.
Gen Z के लिए सबसे बड़ा लीजेंडरी सिंगर
संभव सागर ने बताया कि अरिजीत सिंह का ‘खैरियत’ गाना उनका फेवरेट है और वह उन्हें gen Z जनरेशन का सबसे बड़ा लीजेंडरी सिंगर मानते हैं. वहीं ईरानी देवी ने कहा कि अरिजीत सिंह कई भाषाओं में शानदार गाने गाते हैं और उन्हें अभी रिटायरमेंट नहीं लेना चाहिए था क्योंकि अरिजीत के इमोशनल गाने लोगों के दिलों के बेहद करीब हैं और अब उन्हें फिल्मों में नए गाने नहीं सुनने को मिलेंगे.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.