संभल की ताजा घटनाओं ने अब फिल्मी पर्दे का रुख कर लिया है. ‘उदयपुर फाइल्स’ जैसी फिल्मों के निर्माता अमित जानी ने संभल दंगों पर आधारित अपनी नई फिल्म ‘कल्कि संभल’ की घोषणा कर दी है, जिसका पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है. फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं. महेश मांजरेकर फिल्म में ‘अब्बाजान’ बने हैं, जबकि विजय राज ने ‘भाईजान’ की भूमिका नभाई है.
विवादों और हकीकत की झलक
फिल्म संभल में तनाव से भरी घटनाओं और उसके पीछे की परतों को टटोलने की कोशिश करेगी. अमित जानी अक्सर विवादित विषयों पर फिल्में बनाते रहे हैं. इस प्रोजेक्ट के जरिए संभल की जमीनी हकीकत को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए तैयार हैं. फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं. दर्शक यह देखने के लिए रोमांचित हैं कि संभल की संवदेनशील घटनाओं को सिनेमाई चश्मे से कैसे पेश किया जाता है.’

(फोटो साभार: X)
किरदारों की मिली झलक
फिल्म ‘कल्कि संभल’ का पहला पोस्टर सिर्फ फिल्म के किरदारों को दिखाने के लिए जारी किया जा रहा है. यह फिल्म 1978 के संभल दंगों पर आधारित है. फिल्म में दो अहम विलेन हैं: एक हैं ‘अब्बाजान’, जिन पर 1978 में राजनीतिक फायदे के लिए दंगे भड़काने का आरोप है और दूसरे हैं उनके पोते ‘भाईजान’, जिन पर 2024 में संभल में हिंसा फैलाने का आरोप है.
‘उदयपुर फाइल्स’ से विवादों में अमित जानी
अब्बाजान का किरदार मशहूर बॉलीवुड अभिनेता महेश मांजरेकर निभाएंगे, जबकि भाईजान की भूमिका अभिनेता विजय राज निभाएंगे. एक और मशहूर एक्टर हैं, जो संभल के एसपी अर्जुन बिश्नोई की भूमिका में नजर आएंगे. लेकिन उनकी पहचान अभी गुप्त रखी गई है और अगले पोस्टर में इसका खुलासा किया जाएगा. फिल्म ‘कल्कि संभल’ का निर्देशन भारत एस. श्रीनाथ कर रहे हैं और इसे अमित जानी प्रोड्यूस कर रहे हैं. इससे पहले, अमित जानी पूरे देश में ‘उदयपुर फाइल्स’ को लेकर विवादों में रहे हैं.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.