अनुराग कश्यप और अभिनव कश्यप की बहन अनुभूति कश्यप भी एक फिल्ममेकर हैं. बहुत कम लोगों को इसके बारे में पता है. अनुभूति ने हाल में आई नेटफ्लिक्स ऑरिजनल फिल्म ‘एक्यूस्ड’ की डायरेक्टर हैं. इसे धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है. उन्होंने बताया कि कैसे उनके भाई अनुराग कश्यप और अभिनव कश्यप ने उन्हें इंस्पायर किया. अनुभूति ने कहा कि उन्होंने दोनों भाई के इंडस्ट्री में उतार-चढ़ाव को करीब से देखा है.
अनुभूति कश्यप, अनुराग कश्यप की बहन हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @pareshpahuja)
अनुभूति कश्यप ने हाल ही में वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, “मुझे लगता है कि यह जीवन का अनुभव भी है. मैं नहीं कह रही कि दूसरों के पास अनुभव नहीं है, लेकिन मैं अभी भी एक खास नजरिया बनाए रखती हूं. शायद मुझे उसमें अनुभव है. जब मैं कॉर्पोरेट सेक्टर में थी और बाद में फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआती सालों में असिस्ट कर रही थी, तब मैंने अपने भाइयों को बहुत उतार-चढ़ाव से गुजरते देखा. मुझे लगता है कि इससे मुझे ज्यादा उम्मीदें न रखने की सीख मिली.”
अनुभूति कश्यप ने कहा कि भाइयों के संघर्ष देखने के बावजूद वह फिल्ममेकिंग को लेकर निराश नहीं हुईं. उनका मानना है कि इस अनुभव ने उन्हें मनोरंजन जगत की अनिश्चितता में जमीन से जुड़े रहने में मदद की है. उन्होंने अपने भाइयों की हिम्मत की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि मुश्किल दौर में उन्हें आगे बढ़ते देखना उनके लिए प्रेरणादायक रहा.
अनुभूति ने भाइयों को बताया बहादुर
अनुभूति कश्यप ने अनुराग और अभिनव कश्यप के बारे में कहा,”अब तक, इससे मुझे हतोत्साहित नहीं किया है. शायद इसलिए, क्योंकि मैं शुरू से ही ज्यादा उम्मीदें नहीं रख रही थी. देखते हैं आगे क्या होता है. हो सकता है इंडस्ट्री बंद हो जाए और हम सब हतोत्साहित हो जाएं. लेकिन वे दो बहादुर पुरुष हैं.”
‘एक्यूस्ड’ की डायरेक्टर हैं अनुभूति कश्यप
अनुभूति फिलहाल अपने नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही हैं. उनकी हालिया फिल्म ‘एक्यूस्ड’ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांता लीड रोल में हैं. आगे की प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए अनुभूति ने बताया कि वह फिलहाल अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए कई आइडियाज पर विचार कर रही हैं. उन्होंने कहा, “मैं अभी दो-तीन स्क्रिप्ट्स के बीच हूं. एक लव स्टोरी है, दूसरी ड्रामा थ्रिलर है और एक सीरीज भी है. अभी कुछ कहना जल्दी होगा.”
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.