पवन सिंह और ज्योति सिंह का तलाक मामला अदालत में लंबित है. शादी की सालगिरह पर ज्योति ने इंस्टाग्राम पर पवन के साथ तस्वीर साझा की, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ गई. फैंस ने बधाइयां दीं.
ज्योति सिंह ने पवन सिंह के साथ वाली तस्वीर शेयर की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @jyotipsingh999)
दरअसल, बलिया में 6 मार्च 2018 को पवन सिंह और ज्योति सिंह ने शादी की थी. शादी की सालगिरह के इस मौके पर ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विशेष पोस्ट साझा किया. इस पोस्ट में उन्होंने पवन सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ देख रहे हैं. इस फोटो के साथ ज्योति ने लिखते हुए कैप्शन दिया- ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ और इमोजी का भी इस्तेमाल किया.
ज्योति सिंह का पोस्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @jyotipsingh999)
कानूनी विवाद और तलाक के मामले के बीच इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित किया. जैसे ही ज्योति सिंह की यह पोस्ट सामने आई, फैंस ने तुरंत प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं और शादी की सालगिरह की बधाइयां देने लगे.
एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “शादी की सालगिरह मुबारक हो… आप दोनों के रिश्ते में फिर से सब कुछ ठीक हो जाए.” दूसरे यूजर ने लिखा, “भैया और भाभी को हैप्पी एनिवर्सरी… ये रिश्ते को संभालने की अच्छी कोशिश है.” अन्य फैंस ने भी इमोजी के जरिए बधाइयां दीं.
गौरतलब है कि पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारों में शुमार हैं और उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर खबरों में बनी रहती है. उनकी और ज्योति सिंह की शादी 2018 में काफी धूमधाम से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में तनाव की खबरें आने लगीं और मामला अदालत तक पहुंच गया, जहां तलाक का केस चल रहा है.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.