नई दिल्ली. भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ट्रेंडिंग गाने ‘डोपामीन’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में अक्षरा के मूव्स और उनके किलर एक्सप्रेशंस ने फैंस का दिल जीत लिया है. अक्षरा हमेशा ही अपने स्टाइल और स्वैग के लिए जानी जाती हैं और इस बार भी उन्होंने अपने ‘देसी-वेस्टर्न’ तड़के से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है. कमेंट सेक्शन में फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कोई उन्हें एक्सप्रेशन क्वीन कह रहा है तो कोई उनके डांस को फायर बता रहा है. देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.