सुपरस्टार आमिर खान के फैंस के लिए खुशखबरी है. लंबे इंतजार के बाद उनकी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म सितारे जमीन पर’ आखिरकार ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब 9 महीने बाद यह फिल्म ओटीटी पर जल्द ही स्ट्रीम होगी. आमिर खान ने ‘तारे जमीन पर’ बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई है. दिलचस्प बात है कि थिएटर्स के बाद यह मूवी यूट्यूब पर रिलीज हुई थी.
ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है सितारे जमीन पर फिल्म.
थिएटर्स के बाद यूट्यूब पर रिलीज हुई थी फिल्म
यह आमिर खान की 2007 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का स्पिरिचुअल है. दिलचस्प बात यह है कि जब यह फिल्म सिनेमाघरों में लगी थी, तब आमिर खान ने साफ कहा था कि इसे ओटीटी पर रिलीज नहीं किया जाएगा. थिएटर्स के बाद फिल्म को बाद में भारत और कई देशों में यूट्यूब पर पे-पर-व्यू मॉडल के तहत रिलीज किया गया था.
ओटीटी ने ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर किया ऐलान
अब आखिरकार सोनी लिव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए इसके ओटीटी प्रीमियर की घोषणा कर दी है. इस खबर ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. कैप्शन में लिखा है, ‘टिंगू बास्केटबॉल कोच, 10 तूफानी सितारे और उनकी जर्नी’. हालांकि, अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन कन्फर्म हो गया है सितारे जमीन पर सोनी लिव पर जल्द ही स्ट्रीम होगी.
क्या है ‘सितारे जमीन पर’ की कहानी?
फिल्म की कहानी गुलशन अरोड़ा (आमिर खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक समय पर बेहद सफल बास्केटबॉल कोच था. करियर में आए एक बड़े उतार-चढ़ाव के बाद उसे कम्युनिटी सर्विस की सजा सुनाई जाती है. इस दौरान उन्हें दिव्यांग युवाओं की एक बास्केटबॉल टीम को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी मिलती है, जो उसके जीवन को देखने का नजरिया ही बदल देती है.
‘सितारे जमीन पर’ की स्टारकास्ट और कमाई
बताते चलें कि सितारे जमीन पर फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आती हैं. इनके अलावा फिल्म में आशीष पेंडसे, अरुष दत्ता, आयुष भंसाली, ऋषि शाहनी, गोपीकृष्णन के वर्मा, ऋषभ जैन, वेदांत शर्मा, सिमरन मंगेशकर, संवित देसाई और नमन मिश्रा जैसे कलाकारों ने भी शानदार काम किया है. करीब 122 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए. इसने दुनियाभर में 266.49 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.