प्रभास की वो फिल्म, जो 270 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी. फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई की मेकर्स को भी मालामाल कर दिया. फिर ओटीटी पर भी फिल्म ने आते ही ऐसा जलवा दिखाया कि पूरे 366 दिन तक ट्रेंडिंग में बनी रही. जानें क्या है उस फिल्म का नाम.
नई दिल्ली. ‘खानसार’ की दुनिया ने दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीत लिया था. हर तरफ इसी फिल्म की तारीफ हो रही है. फिल्म ने ऐसा सरप्राइज दिया है कि फैंस अब इस फिल्म का पार्ट 2 देखने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के एक्शन के भी लोग दीवाने हो गए थे.

हम बात कर रहे है, होम्बले फिल्म्स की ‘सलार: पार्ट 1 – सीजफायर’ की जिसने आते ही तूफान ला दिया. प्रशांत नील के डायरेक्शन और प्रभास की दमदार परफॉर्मेंस ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर कई रिकॉर्ड्स बना दिए.

बाद में ये फिल्म सिनेमाघरों पर धमाल मचाकर जब OTT पर आई तो वहां भी छा गई. फिल्म लगातार 366 दिनों तक ट्रेंड करती रही. ‘सलार: पार्ट 1 – सीजफायर (हिंदी)” के शानदार 1 साल पूरे होने पर प्रभास ने आभार जताया और उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है. खानसार में जल्द ही कदम रखने का और इंतजार नहीं कर सकता.’
Add News18 as
Preferred Source on Google

270 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म ने यही साबित कर दिया कि प्रशांत नील दर्शकों की नब्ज पहचानते हैं. ये फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थी. थिएटर में इसे मिला-जुला रिव्यू मिला, लेकिन कमाई के मामले में इसने दम दिखाया.

फिल्म को Hombale Films ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा और श्रेया रेड्डी जैसे एक्टर्स ने भी किरदारों से हिट बनाने में मदद की.फिल्म के एक्शन और इमोशन तो इस फिल्म की जान रहे.

सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद जब ये फिल्म Jio Hotstar पर तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में आई तो इसकी दूसरी पारी में भी धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला. तकरीबन 366 दिनों तक ये फिल्म लिस्ट में बनी रही थी.

ओटीटी पर मिली फिल्म की इस अपार सफलता के बाद खुद साउथ स्टार प्रभास ने सोशल मीडिया पर फैंस का पोस्ट शेयर कर शुक्रिया अदा किया. अब फिल्म का दूसरा पार्ट की भी तैयारी चल रही है. इसे भी प्रशांत नील ही लेकर आ रहे हैं.

बात अगर प्रभास के करियर की करें तो उनकी हालिया रिलीज ‘द राजा साहब’ कुछ खास कमान नहीं कर पाई. जल्द ही वह फिल्म Spirit में भी नजर आएंगे. फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट करने वाले हैं. इसके बाद प्रभास और प्रशांत नील की जोड़ी फिर से धमाल मचाएगी.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.