23 से 28 फरवरी के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर कुछ बड़ी फिल्में और सीरीज होने को तैयार हैं. इस हफ्ते सस्पेंस, थ्रिलर और रोमांस का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और कोंकणा सेन शर्मा की ‘अक्यूज्ड’ शामिल हैं. इसके अलावा, पॉपुलर सीरीज ‘पैराडाइज’ और ‘ब्रिजर्टन’ के नए एपिसोड्स भी आ रहे हैं. मलयालम सिनेमा के शौकीनों के लिए ‘रोस्लिन’ भी लिस्ट में है. कुल मिलाकर, यह हफ्ता नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट की गारंटी देता है.
नई दिल्ली: ओटीटी लवर्स के लिए आने वाला हफ्ता बेहद रोमांचक होने वाला है. 23 से 28 फरवरी के बीच नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों और वेब सीरीज दस्तक देने जा रही हैं. अगर आप सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन के शौकीन हैं, तो अपना पॉपकॉर्न तैयार रख लीजिए.

हफ्ते की शुरुआत ‘पैराडाइज’ सीजन 2 से होगी, जो 23 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर दस्तक दे रहा है. इस बार कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पिछला सीजन खत्म हुआ था. सीक्रेट सर्विस एजेंट जेवियर को पता चलता है कि उसकी पत्नी जिंदा है और अब शुरू होगी उसे ढूंढने की एक खतरनाक जंग.

प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए 25 फरवरी का दिन बड़ा है, क्योंकि उनकी फिल्म ‘द ब्लफ’ रिलीज हो रही है. इस फिल्म में पीसी एक समुद्री डाकू के अवतार में नजर आएंगी. कहानी बदले, अतीत के साए और एक रहस्यमयी आइलैंड पर छिपे खजाने के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखेगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्शन पसंद करने वालों के लिए 26 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ स्ट्रीम होगी. इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे. कहानी एक लड़की के अपहरण और उसे छुड़ाने के मिशन पर आधारित है, जिसमें भरपूर रोमांस और रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्शन देखने को मिलेगा.

रोमांस के शौकीनों के लिए इसी दिन यानी 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर ‘ब्रिजर्टन’ सीजन 4 का दूसरा भाग रिलीज हो रहा है. बेनेडिक्ट और सोफी की अधूरी प्रेम कहानी इन बचे हुए चार एपिसोड्स में आगे बढ़ेगी. प्यार, तकरार और शाही अंदाज वाले इस शो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

27 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘अक्यूज्ड’ रिलीज होगी. यह एक गंभीर मेडिकल ड्रामा है, जहां लंदन की एक नामी सर्जन पर यौन शोषण के आरोप लगते हैं. यह फिल्म समाज के दोहरे चेहरों और न्याय की लड़ाई को बहुत ही बारीकी से पर्दे पर दिखाएगी.

रीजनल सिनेमा की बात करें तो मलयालम सीरीज ‘रोस्लिन: सीक्रेट स्टोरीज अनफोल्ड’ भी इसी हफ्ते जियो हॉटस्टार पर आ रही है. यह सीरीज मलयालम के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध होगी, जिसमें रहस्यों की एक नई परत खुलती नजर आएगी.

प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए फरवरी का यह आखिरी हफ्ता एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है. चाहे आपको देसी ड्रामा पसंद हो या हॉलीवुड का सस्पेंस, हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास जरूर है. तो बस, अपनी वॉचलिस्ट तैयार कर लीजिए और अपनी पसंद के शो का आनंद उठाइए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @karlurban)
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.