‘द 50’ में रोमांस से भरा एक इमोशनल पल देखने को मिला, जब अरबाज पटेल घुटनों पर बैठकर निक्की तंबोली से अपने प्यार का इजहार करते हैं. ‘आई लव यू’ सुनते ही निक्की की आंखों से आंसू बहने लगते हैं. वह बताती हैं कि दोनों अलग धर्म से हैं और उनके पिता अब तक इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पाए, लेकिन वह अपने प्यार के साथ खड़ी हैं.
निक्की तंबोली इस प्रपोजल के दौरान काफी इमोशनल दिखीं. फोटो साभार-@nikki_tamboli/Instagram
शो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें अरबाज पटेल कहते हैं कि निक्की ने कई बार मेरे से कहां, तुमने मुझे प्रपोज कभी नहीं किया तो आज मैं उसे आप सभी के सामने प्रपोज करता हूं.
कैसे शो में अरबाज ने निक्की को किया प्रपोज
अरबाज कहते हैं, ‘मेरी धड़कनें इस समय बहुत तेज चल रही हैं, वह हमेशा मुझसे कहती है कि हमने कभी एक-दूसरे को आधिकारिक तौर पर शादी का प्रपोजल नहीं दिया या खुलकर अपनी भावनाओं को नहीं कहा… मैंने तय किया था कि जिस मंच ने हमें मिलाया और मुझे इतनी खूबसूरत साथी दी, वही वह जगह है जहां मैं आखिरकार अपनी भावनाएं व्यक्त करूंगा. ‘ वह आगे कहते हैं, ‘मैं आज अपनी खूबसूरत पार्टनर को आप सबके सामने प्रपोजं करूंगा.’ वह स्टेज से नीचे उतरकर निक्की को लेने जाते हैं और निक्की के सामने शादी की प्रपोजल रखते हुए वह घुटने टेककर बैठते हैं और कहते हैं- ‘आई लव यू सो मच. आई लव यू निक्की.’ निक्की, जो इस प्रपोजल से भावुक हो गईं उन्होंने भी जवाब में घुटने टेककर अपने प्यार का इजहार किया. सेट पर मौजूद सभी लोग इस पल के गवाह बनते हैं और तालियों से दोनों को बधाई देते हैं.
निक्की का सोशल मीडिया पोस्ट
निक्की ने इस पल को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया. उन्होंने लिखा, ‘जिंदगी ने रफ्तार नहीं बदली… लेकिन उस एक पल में, मेरा दिल थम गया.’ उन्होंने इसे पूरी तरह अनस्क्रिप्टेड बताया और कहा कि अफरा-तफरी के बीच खड़े दो लोग बार-बार एक-दूसरे को चुन रहे हैं. उन्होंने अरबा का शुक्रिया अदा करते हुए फैंस से एपिसोड देखने की अपील भी की.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.