भूमि पेडनेकर की पावरफुल परफॉर्मेंस वाली सीरीज ‘दलदल’ ने रिलीज होते ही दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया है। लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. इस साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. सीरीज के मेकर सुरेश त्रिवेणी ने दूसरे सीजन को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है. सुरेश साफ किया है कि उनकी टीम कहानी को आगे ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है और उनके पास कुछ धमाकेदार आइडियाज भी हैं.
प्राइम वीडियो पर छाई है भूमि पेडनेकर की सीरीज दलदल.
मिड-डे के साथ बातचीत में सुरेश त्रिवेणी ने कहा, ‘हम दूसरे सीजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हमारी राइटर्स की टीम पिछले तीन-चार सालों से इस शो पर काम कर रही है और वे आगे बढ़ने के लिए काफी उत्साहित हैं.’ सुरेश त्रिवेणी ने यह भी बताया कि उनके पास कहानी को आगे ले जाने के लिए कुछ बेहतरीन आइडियाज हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘हम सीजन 1 को मिल रहे फीडबैक पर भी ध्यान दे रहे हैं. अगर सब कुछ सही रहा, तो हम जल्द ही इसे लेकर सही फैसला लेंगे.’
दलदल के सीजन 2 का मिला हिंट
सुरेश त्रिवेणी ने आगे बताया कि कहानी में इतनी गुंजाइश है कि इसका दूसरा सीजन आसानी से बन सकता है. उन्होंने कहा, ‘सीजन 2 के लिए बस कुछ चीजों का सही बैठना जरूरी है, जैसे मेरी उपलब्धता, एक दमदार स्क्रिप्ट और अमेजन प्राइम वीडियो की हरी झंडी. हम इस कहानी को आगे ले जाने के लिए बेहद उत्साहित हैं.’
क्या है दलदल सीरीज की कहानी?
दलदल सीरीज की कहानी रीटा (भूमि पेडनेकर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खूंखार सीरियल किलर की तलाश में है. लेकिन यह जंग सिर्फ बाहर नहीं, बल्कि उसके अंदर भी चल रही है. रीटा अपने पुराने मानसिक सदमे और निजी पछतावे से जूझ रही है, साथ ही उसे पुलिस विभाग में भेदभाव का भी सामना करना पड़ रहा है. जांच के दौरान उसका सामना साइको किलर से होता है. धीरे-धीरे यह केस एक ऐसी हाई-स्टेक जंग बन जाता है, जहां रीटा को एक बेरहम अपराधी के साथ-साथ अपने खुद के डरों से भी लड़ना पड़ता है.
दलदल सीरीज की स्टारकास्ट
अमृत राज गुप्ता के निर्देशन में बनी यह सीरीज विश धमीजा की बेस्ट-सेलिंग किताब भिंडी बाजार पर आधारित है. इसे विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने प्रोड्यूस किया है. सीरीज में भूमि पेडनेकर के अलावा अनंत महादेवन, राहुल भट्ट और संदीप कुलकर्णी जैसे मंझे हुए सितारे ने अहम किरदारों में नजर आते हैं.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.