अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान में हालात बेहद तनावपूर्ण बन गए हैं. अमेरिका और इजरायल का ईरान पर हमला अब तक जारी है.मिसाइलें दागी जा रही हैं, इससे खतरा आम जनता पर भी बना हुआ है. ऐसे में ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी का दर्द छलका है. उन्होंने इस हमले पर रिएक्ट किया है.
एक्ट्रेस ने बयां की फीलिंग्स
अमेरिका और इजरायल ने जबसे ईरान पर हमला किया है, तब से दुनियाभर में चिंता का माहौल है. मिडिल ईस्ट में भी नाजुक हालात बने हुए हैं, क्योंकि ईरान ने यूएस और इजरायल के हमलों का जवाब देते हुए मिडिल ईस्ट के कई देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं.अब इस पर ईरानी एक्ट्रेस ने अपनी बात रखी है.
वीडियो में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस
राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में मिसाइल दागे जाने के बाद से इंडस्ट्री के कई एक्टर्स इस पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं. इन हादसों के बाद वहां लोगों के बीच डर और असुरक्षा का माहौल बना दिया है. अब इस पर ईरानी एक्ट्रेस मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर अपना दुखा जाहिर किया है, सामने आई वीडियो में वह रोती नजर आ रही हैं.वह अपनी भाषा में कुछ बता रही हैं. इस हमले के बाद उनके चेहरे पर दर्द साफ नजर आ रहा है. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में अपना दर्द भी बयां किया है. उन्होंने नौरोज यानी ईरानी नए साल का जिक्र करते हुए कहा कि शायद इस बार सब कुछ अलग हो. उन्होंने लोगों से ईरान के लिए दुआ करने की गुजारिश की है.
कैप्शन शेयर कर बयां किया दर्द
गौरतलब है कि इस हमले के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को लेकर भी अलग-अलग तरह की खबरें सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कुछ लोग खुशी मनाते दिखे. इस पर मंदाना ने अपनी बात रखते हुए कहा कि कई बार लोग जंग की वजह से खुश नहीं होते, बल्कि घुटन भरे माहौल के खत्म होने से खुश होते हैं. जब किसी समाज में तनाव हो और डर का माहौल हो तब कुछ लोगों को बदलाव किसी मुक्त होने जैसा लगता है.लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उन्हें इस तरह के दंगे पसंद है, बल्कि उन्हें लगता है कि खोने के लिए अब कुछ बचा ही नहीं.
बता दें कि मंदाना करीमी काफी समय से भारत में ही रह रही हैं. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने मॉडलिंग से की थी. उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है. इनमें ‘भाग जॉनी ‘और ‘क्या कूल हैं हम’ जैसी फिल्मों में काम किया है. फिलहाल, मंदाना इन दिनों हस्तियां अपने देश के लिए चिंता और दुआ दोनों जता रही हैं.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.