Delhi’s top millionaire influencers: दिल्ली के ये नामी इनफ्लुएंसर कभी आम जिंदगी जीते थे, लेकिन आज करोड़ों की दौलत और लग्जरी लाइफ के मालिक हैं. सोशल मीडिया पर पहचान बनाने से लेकर ब्रांड्स की पहली पसंद बनने तक का इनका सफर किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं है. इस खास रिपोर्ट में जानिए कौन हैं ये करोड़पति इनफ्लुएंसर. जानिए सोशल मीडिया फॉलोअर्स से नेट वर्थ तक सब कुछ.
दिल्ली के रहने वाले और दिल्ली में पले-बड़े कैरी मिनाटी जिनका असली नाम अजये नागर है वह भारत में यूट्यूब की दुनिया में काफी बड़ा नाम हैं. आज उनके यूट्यूब के मुख्य चैनल पर लगभग 45.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और उनकी कमाई ₹50 करोड़ से ऊपर मानी जाती है, जो उन्हें भारत के टॉप क्रिएटर्स में शामिल करती है.

भुवन बम दिल्ली के एक सामान्य परिवार से आते हैं. उन्होंने “बीबी की वाइन्स” के जरिये 26.7 मिलियन से ज्यादा यूट्यूब फॉलोवर्स हासिल किये और उनका नेट वर्थ लगभग ₹122 करोड़ का है, जो कॉमेडी और एक्टिंग में फैलाव की वजह से बढ़ा है.

हर्ष बेनीवाल ने दिल्ली से स्टार्ट लिया, अपने कॉलेज के समय में छोटे-छोटे कॉमिक वीडियो बनाकर नाम कमाया और फिर अपना पूरा डिजिटल करियर बनाया, उनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर्स हैं और ब्रांड एंडोर्समेंट से उनकी कमाई करोड़ रुपये तक आंकी जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कुषा कपिला ने फैशन-एडिटर से करियर बदलकर कॉमेडिक कैरेक्टर्स और ब्रांड्स के साथ बड़े ब्रेक लिए हैं. हालांकि, वह काफी मध्यवर्गीयम परिवार से आती हैं लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में काफी बड़ा नाम कमा लिया है. इंस्टाग्राम पर उनके 4.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं और कई रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी इस वक्त नेट वर्थ 20 करोड़ रुपए है.

फैसल शेख उर्फ Mr. फैसु ने टिक टॉक और इंस्टाग्राम वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में मॉडलिंग, एक्टिंग व ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए बड़ी पहचान और व्यापक कमाई हासिल की, वे म्यूजिक वीडियो, रियलिटी शोज और विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं, जिससे शोबिज में उनकी मजबूत मौजूदगी बनी, वहीं इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 33.7M फॉलोअर्स हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब ₹40-42 करोड़ आंकी जाती है.

निश्चय मल्हान और अभिषेक मल्हान दोनों भाई ने डिजिटल कंटेंट से नाम कमाया: Nischay के मुख्य चैनल/सोशल अकाउंट्स पर कुल मिलाकर 38-45 मिलियन ऑडियंस है और इनका नेट-वर्थ ₹80–90 करोड़ तक बताया जाता है. अभिषेक ने भी यूट्यूब और रियलिटी शोज के जरिए लोकप्रियता पाई है, उनके इंस्टाग्राम पर करीब 12 मिलियन फॉलोअर्स रिपोर्ट किए गए हैं और मीडिया खबरों के मुताबिक उनके पास लग्जरी खरीद-फरोख्त में वाहन हैं जिनसे उनका व्यक्तिगत नेट-वर्थ भी करोड़ों में आंका जाता है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.