1994 की सुपरहिट फिल्म ‘विजयपथ’ का गाना ‘राह में उनसे मुलाकात हो गई’ आज भी 90s के रोमांटिक गानों के शौकीनों के दिलों में खास जगह रखता है . यह गाना अजय देवगन और तबू की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पर फिल्माया गया था. कुमार सानू और अलका याग्निक की जादुई आवाजों में अनु मलिक का संगीत और जमीर काजमी के बोलों ने इसे क्लासिक बना दिया। यह डुएट गाना प्यार की अनजानी मुलाकात और दिल की धड़कनों को बयां करता है, जहां ‘राह में उनसे मुलाकात हो गई, जिसे डरते थे वही बात हो गई’ जैसी लाइनें आज भी युवाओं को रोमांटिक फील देती हैं. 5 मिनट से ज्यादा लंबा यह ट्रैक 90s के टॉप रोमांटिक सॉन्ग्स में शुमार है. फिल्म की साउंडट्रैक ने 30 लाख से ज्यादा कैसिट्स बेचे और साल की 7वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम बनी. यूट्यूब पर इसके लिरिकल वीडियो को करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं और आज भी यह 90s हिट्स प्लेलिस्ट का हिस्सा है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.