सुनील दत्ती और नूतन की फिल्म ‘मिलन’साल 1967 में रिलीज हुई थी. फिल्म के गानों ने उस दौर में तहलका ही मचा दिया था. इस फिल्म के एक गाने तो आज भी भूल पाना आसान नहीं है. इस फिल्म में सुनील दत्त को नाव चलाने वाले का किरदार मिला था.मिलन में सुनील के अपोजिट नूतन नजर आई थीं. इन दोनों के अलावा फिल्म में जमुना, देवन वर्मा, सुरेंद्र, श्यामा, लीला मिश्रा, मुकरी, प्राण और डेविड अब्राहम जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाईं. फिल्म का गाना ‘मैं खुश हूं मेरे आंसुओं पे ना जाना’ इस गाने में एक आशिक जुदाई का अपना दर्द छिपाते हुए गाता है, वो है सुनील दत्त जब नूतन की शादी उनके बजाय देवन वर्मा से हो जाती है. तब ये गाना होता है. यह गाना आज भी श्रोताओं के दिलों में वही असर छोड़ता है, जो कभी पहली बार सुनने पर पड़ा था.आज भी आशिक इस गाने को सुनकर रो पड़ते हैं. मुकेश ने अपनी आवाज में ये गाना अमर बना दिया था. 80 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने उस वक्त 3 करोड़ की कमाई की थी.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.