नई दिल्ली. अगर 90 के दशक के देसी रोमांस की बात हो, तो फिल्म ‘रघुवीर’ (1995) का गाना ‘बिंदिया बोले’ आज भी एक अलग ही वाइब देता है. इस गाने में सुनील शेट्टी और शिल्पा शिरोडकर की जोड़ी ने कमाल की केमिस्ट्री दिखाई है. अलका याग्निक और सुखविंदर सिंह की आवाज ने इसमें जो जादू फूंका, उसने इसे हर गली-मोहल्ले में मशहूर कर दिया था. गाने का म्यूजिक दिलीप सेन-समीर सेन ने दिया है, जो उस समय चार्टबस्टर साबित हुआ था. गाने में शिल्पा शिरोडकर का वो दुल्हन के लिबास में ट्रेडिशनल लुक और सुनील शेट्टी का रफ-एंड-टफ अंदाज फैंस को खूब भाया. आज भी जब 90s के गानों की कोई प्लेलिस्ट बनती है, तो ‘बिंदिया बोले’ का नाम उसमें जरूर होता है.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.