साल 1997 में एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसमें पत्नी ने अपने पति को ही बेचकर उसकी दूसरी शादी करा दी थी. वो गाना है राज कंवर के डायरेक्शन में बनी फिल्म जुदाई का. फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी लीड रोल में नजर आए थे. यूं फिल्म को लोग आज भी पसंद करते हैं. लेकिन फिल्म का एक गाना हमेशा लोगों के जहन में रहता है. अलका याज्ञनीक का गाया ये वो गाना है, मुझे एक पल चैन न आए, सजनी तेरे बिना… इस गाने को हरि हरण, अलका याज्ञनिक और जसविंदर नरूला ने मिलकर गाया था. गाने का म्यूजिक नदीम श्रवण ने दिया था. गाना श्रीदेवी, अनिल कपूर और उम्रिला मातोंडकर पर फिल्माया गाय है. आज पति रोमांटिक मूड में अपनी पत्नियों को और पत्नियां अपने पति को ये गाना सुनाती हैं. गाने के बोल तो खराब मूड को भी ठीक कर देते हैं.
Discover more from Bollywood News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.